REWA : साइबर ठगी ने महिला को बनाया शिकार : रहस्यमय तरीके से खाते से पार हो गए हैं 95 हजार 500 रुपए
REWA NEWS : रीवा में महिला साइबर ठगी का शिकार हो गई। जो घटना के कई दिन बीत जाने के बाद सोमवार को जल्द कार्यवाही की मांग लेकर सिविल लाइन थाने पहुंची। साइबर ठगों ने महिला के खाते से 95 हजार 500 रुपए पार कर दिए थे। सुबह उठकर महिला ने मोबाइल में मैसेज देखा तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। तत्काल पूरी घटना की जानकारी उसने अपने पति को दी। जिसके बाद बैंक से संपर्क कर खाते को बंद कराया गया।
ढेकहा मोहल्ला निवासी अल्फिया सौदागर ने बताया कि मैंने सिविल लाइन थाना पहुंचकर मामले की शिकायत दर्ज कराई थी। मेरे खाते में कुल 1 लाख 42 हजार रुपए जमा थे। जो किसी रूवी खातून के खाते में ट्रांसफर हुए हैं। मेरे पति ने 8 फरवरी को खाते में पैसे जमा किए थे। वहीं 9 फरवरी को मेरे खाते से पैसे अज्ञात अकाउंट में ट्रांसफर हो गए। घटना को कई दिन बीत गए हैं इसलिए मैं मामले में जल्द कार्रवाई चाहती हूं। वहीं पूरे मामले में पुलिस ने कार्यवाही की बात कही है।