REWA : 6 साल बाद दहेज प्रताड़ना का मामला, महिला बोली- ससुराल वाले स्कॉर्पियो और 5 लाख रुपए की मांग कर रहें

 
 CC C

रीवा में महिला दहेज प्रताड़ना की शिकायत लेकर महिला थाने पहुंची। महिला के मुताबिक 6 साल पहले उसकी शादी हुई थी। अब ससुराल वाले स्कॉर्पियो और 5 लाख रुपए की मांग कर रहे हैं।मामला रीवा के गढ़ थाना अंतर्गत लाल गांव का है।

भूतपूर्व सैनिक चंद्र कुमार तिवारी ने बताया कि मैंने अपनी इकलौती बेटी की शादी 2017 में अनूपपुर के सुरलभ शर्मा से की थी। विवाह पूरे रीति-रिवाजों के साथ संपन्न हुआ। लेकिन विवाह के कुछ महीने बाद ही ससुराल वालों ने प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। मैंने कई बार समझाने का प्रयास भी किया लेकिन कोई हल नहीं निकला।

पीड़ित महिला और उसके पिता ने ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि शादी के कई वर्ष बीत जाने के बाद भी दोनों के बीच पति-पत्नी का रिलेशनशिप नही है। सास,ससुर,पति,देवर सभी दहेज लाने की मांग करते हुए मारपीट करते हैं। पीड़ित महिला ने थाने में बताया कि ससुराल वाले कहते हैं कि तुम्हारे पिता ने दहेज में कुछ नहीं दिया है।

पूरे मामले में महिला थाना प्रभारी निशा मिश्रा ने कहा की दहेज प्रताड़ना की शिकायत मिली है। दोनों पक्षों को थाने बुलाकर सुना गया है। बयान लिए जा रहे हैं। जांच के उपरांत उचित कार्यवाही की जाएगी।

Related Topics

Latest News