Reva Eco park project : डीएफओ ने मुम्बई की निर्माण एजेंसी को भेजा अंतिम अल्टीमेटम, निरस्त होने की कगार पर ठेका

 
image
कंपनी ने कार्यों की डेड लाइन तय कर दी थी, लेकिन कुछ भी समय पर पूरा नहीं हो पाया।

रीवा। रीवा में बन रहा ईको पार्क भी अन्य प्रोजेक्ट की तरह रुला रहा है। कंपनी ने कार्यों की डेड लाइन तय कर दी थी, लेकिन कुछ भी समय पर पूरा नहीं हो पाया। डीएफओ ने मुम्बई की निर्माण एजेंसी को अंतिम अल्टीमेटम नोटिस जारी किया है। ज्ञात हो कि बीहर नदी के टापू पर और पुराना आरटीओ की जमीन पर ईको पार्क का निर्माण किया जा रहा है। इसका ठेका रीवा ईको लाइजर प्राइवेट लिमिटेड मुम्बई को सौंपा गया है।

image

करीब 25 करोड़ रुपए का काम होना है। यह पूरा प्रोजेक्ट पीपीपी मोड पर चल रहा है। 7 सालों से काम हो रहा है, लेकिन प्रगति काफी धीमी है। सारे काम जून तक फाइनल करना था, लेकिन प्रोजेक्ट अब भी अधूरा है। समय पर कंपनी काम नहीं खत्म कर पाई। यही वजह है कि वन मंडलाधिकारी ने कंपनी को फाइनल अल्टीमेटम नोटिस जारी किया है। नोटिस का एक सप्ताह में जवाब मांगा गया है। नोटिस में साफ तौर पर कहा गया है कि यदि कंपनी संतुष्टकारक जवाब नहीं देती है तो ठेका टर्मिनेट कर दिया जाएगा।

image

कांग्रेस सरकार में टर्मिनेट कर दिया गया था
जो कंपनी रीवा ईको पार्क का काम कर रही है इसे कांग्रेस की सरकार ने टर्मिनेट कर दिया था। वर्ष 2016 में बाढ़ के कारण सस्पेंशन ब्रिज टूटकर बह गया था। इसके लिए कंपनी सरकार से ही हर्जाना मांग रही थी और काम बंद कर दिया था। कई मर्तबा नोटिस जारी करने के बाद भी जब कंपनी ने काम शुरू नहीं किया तो उसे टर्मिनेट कर दिया गया था। हालांकि बाद में कंपनी कोर्ट पहुंच गई थी। सत्ता बदली तो चुपके से भाजपा सरकार ने फिर काम सौंप दिया।

image

ईको पार्क में कार्य और उनकी तय डेड लाइन

वर्क                           फिनिस डेट
सस्पेंशन ब्रिज              30 मार्च 2022
टॉयलेट फैसलिटी        15 फरवरी 22
पार्किंग एरिया              कम्प्लीटेड
ड्रिंकिंग वाटर              कम्प्लीटेड
सिटआउट एरिया        20 मार्च 22
गेटबोस                     31 मार्च 22
सिगनागेस                 30 जून 22
सोलर लाइटिंग           30 जून 22
लैंड स्केपिंग               31 मई 22
साइट डेव्हलपमेंट       30 जून 22
स्टाफ हट                 कम्प्लीटेड
इंटरप्रिटेशन सेंटर       31 मार्च 22
लाइब्रेरी                    15 जून 22
सोवेयर शॉप              15 अप्रैल 22
साइकिल ट्रैक्स           31 मई 22
बटर फ्लाई पार्क         30 अप्रैल 22
स्पॉ, हर्बल शॉप नर्सरी   15 मई 22
कैफेटेरिया                 31 मई 22
ट्री हाउस                   30 जून 22
चिल्ड्रेन प्ले एरिया        30 अप्रैल 22
रोप वाल्किंग             31 मई 22
ट्रेजर हंटिंग               30 अप्रैल 22
आर्चरी ग्राउंड            30 जून 22
पेंट बाल                   30 जून 22
आर्टिफिशियल रॉक    30 जून 22
बर्मा ब्रिज                 31 मई 22
रिवैल्युएट क्रासिंग      31 मई 22
योगा केन्द्र               30 जून 22

टापू का काम अभी शुरू नहीं हुआ
बीहर नदी के किनारे कई काम पूरे हो चुके हैं। बीहर नदी पर ब्रिज का भी निर्माण हो चुका है, लेकिन टापू पर अभी कंपनी काम नहीं कर पाई है। ऐसे में टापू पर काम पूरा करने में ही कंपनी को काफी समय लग जाएगा। ईको पार्क के निर्माण को लेकर रीवा के लोग काफी लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं।

Related Topics

Latest News