REWA : पुलिस कप्तान की चुनावी तैयारी शुरू; 2 हजार बदमाशों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई,150 लोगों के खिलाफ होगी कार्यवाही, शहर से लेकर देहात तक 25 अपराधियों का जिलाबदर

 
xvv

REWA NEWS : रीवा जिले में पुलिस कप्तान विवेक सिंह ने चुनावी तैयारी शुरू कर दी है। यहां शहर से लेकर देहात तक 25 अपराधियों का जिलाबदर कराया गया है। वहीं 2 बदमाशों के खिलाफ NSA लगा है। इसी तरह 2 हजार बदमाशों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई प्रस्तावित है। हम आने वाले दिनों में 150 लोगों पर बाउंडओवर होगा।

नियम तोड़ने पर बड़ा एक्शन होगा। पिस्टल और आर्म्स दिखाने वाले नहीं छोड़े जाएंगे। कई जगहों पर जमीन विवाद के कारण मारपीट होती है। बड़े मामलों में ला एण्ड आर्डर की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। ऐसे में पुलिस विवाद को रोकने के उद्देश्य से उनके खिलाफ 107/16 की प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करेगी।

काननू-व्यवस्था को बनाने ठोस कदम उठाए
पुलिस कप्तान विवेक सिंह ने बताया कि आगामी माह में विधानसभा चुनाव होने जा रहे है। साथ ही जिले की काननू-व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए ठोस कदम उठाए गए है। बीते माह 25 जिला बदर के प्रकरण बनाए गए है। 2 शातिर बदमाशों के खिलाफ एनएसए लगाया गया है। दो हजार से ज्यादा आरोपियों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है। आगे कहा कई ऐसे अपराधी तत्व है।

कहीं शांतिभंग करने की कोशिश कर रहे है। उनको तत्काल चिहिन्त किया जा रहा है। आने वाले दिनों में 150 लोगों के खिलाफ कार्रवाई होगी। जहां भी विवाद की संभावना है। वहां बाउंड ओवर कराएंगे। अगर बाउंड ओवर के नियत तोड़ेगे है तो उनको बाउंड डाउन होगा। साथ ही जमानत जब्त की जाएगी। गांव-गांव अपराधियों की कुंडली खंगाल रहे है। दो पक्षों के विवाद पर भी कार्रवाई होगी।

Related Topics

Latest News