REWA : एशिया की सबसे बड़ी सोलर कंपनी में कर्मचारियों की बोलेरो नदी में गिरी, 3 की मौत से पुलिस विभाग में मचा हड़कंप

 
fhh

REWA NEWS : रीवा जिले के गुढ थाना अंतर्गत बदवार सोलर प्लांट में श्रमिकों से भरी बोलेरो आधी रात नदी में समा गई। इस दुर्घटना में दो कर्मचारियों की माैके पर माैत हो गई है। वहीं तीन लोग घायल हो गए है। एशिया की सबसे बड़ी सोलर कंपनी में कार्य करने वाले कर्मचारियों के हादसाग्रस्त होने की खबर से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया।

पुलिस का कहना है कि आधी रात कर्मचारियों से भरी बोलेरो सोलर प्लांट से निकलकर गुढ़ कस्बा स्थित रेस्ट हाउस जा रही थी। कयास लगाए जा रहे है कि चालक को नींद आ गई। ऐसे में बदवार से आगे नदी के पास पहुंचते ही चालक वाहन से नियंत्रण खो दिया। तब पुल की रेलिंग तोड़ते हुए बोलेरो नदी में गिर गई।

डेढ़ से दो बजे रात हादसा
गुढ़ थाना प्रभारी उपनिरीक्षक प्रवीण उपाध्याय ने बताया कि 14-15 अगस्त की रात करीब डेढ़ से दो बजे के बीच एक बोलेरो में पांच श्रमिक सवार होकर बदवार सोलर प्लांट से गुढ़ रेस्ट हाउस रवाना हुए। दो किलाेमीटर बाद सूखी नदी की रेलिंग तोड़ते हुए बोलेरो नीचे गिर गई। हादसे के बाद कुछ लोग बाहर आए। जिन्होंने रास्ते से निकल रहे राहगीरों को अवगत कराया।

इनकी हुई मौत
पुलिस का कहना है कि मृतकों में दीपक कुमार दुबे पुत्र संजय कुमार 24 वर्ष निवासी टीकापुर जिला अयाेध्या यूपी और अशोक वर्मा पुत्र हरीनाथ वर्मा 32 वर्ष निवासी यूपी हाल बदवार सोलर प्लांट की मौके पर मौत हो गई है। जिनके शव को संजय गांधी अस्पताल में रखवाया गया। वहीं तीन घायलों को भर्ती कर उपचार दिया जा रहा है। 15 अगस्त की देर शाम पीएम उपरांत लाश परिजनों को सौंप दी गई है।

पत्नी की मौत, पति घायल
गुढ़ पुलिस की मानें तो 14 अगस्त की रात दूसरे हादसे में पत्नी की मौत हो गई है। जबकि पति घायल है। बताया गया कि सरोज दाहिया पुत्र भरत लाल 37 निवासी बदवार थाना गुढ़ अपने पति के साथ बाइक में सवार होकर घर जा रही थी। रास्ते में अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दी। जिससे महिला की मौके पर मौत हो गई। 16 अगस्त को पीएम उपरांत लाश परिजनों को सौंप दी गई है।

Related Topics

Latest News