Rewa Fake Cigarette Raid : नकली सिगरेट बनाने वाली कंपनी शिव ट्रेडर्स की दुकान पर छापेमार कार्यवाही,40 हजार से अधिक कीमत के 290 पैकेट जब्त
Feb 23, 2024, 11:02 IST

REWA NEWS : शहर में नकली सिगरेट के गोरखधंधे पर पुलिस का छापा पड़ा है। जहां नामी सिगरेट कंपनी के नाम पर धड़ल्ले से नकली सिगरेट बेची जा रही थी। CSP नवीन तिवारी के नेतृत्व में पुलिस ने गुरुवार को शिव ट्रेडर्स की दुकान पर छापेमार कार्यवाही की। जहां से 40 हजार से अधिक कीमत की 290 पैकेट नकली सिगरेट जब्त की गई है।
यह भी पढ़े : डॉक्टर की बहू के साथ लूट का अब तक नहीं हो सका खुलासा : एक गिरफ्तार 7 अभी भी फरार
CSP नवीन तिवारी ने बताया की नकली सिगरेट बिकने की शिकायत प्राप्त हुई थी। जिसके बाद आज पुलिस ने कार्यवाही की। जहां कार्यवाही के दौरान बड़ी संख्या में नकली सिगरेट जब्त की गई है। उन्होंने बताया की नकली सिगरेट के संबंध में दुकान संचालक से लगातार पूछताछ की जा रही है। आगे भी इस तरह की शिकायतें मिलने पर पुलिस द्वारा एक्शन लिया जाएगा।