REWA : नीवा ग्राम पंचायत के सरपंच पर प्राणघातक हमला; युवकों ने कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ किए 7 बार प्रहार, 5 घंटे जवा चौराहे पर लगा चक्काजाम

 
dfhgn

रीवा जिले के जवा थाना अंतर्गत नीवा ग्राम पंचायत के सरपंच पर प्राणघातक हमला हुआ है। बताया गया कि रविवार की शाम साढ़े सात बजे पुरानी रंजिश को लेकर गांव के दो युवकों से विवाद हो गया। जिससे आरोपियों न कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ प्रहार किए। शोर सुन परिवार के लोग दौड़े। ऐसे में जख्मी सरपंच को तुरंत जवा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लेकर पहुंचे है। वहां प्राथमिक उपचार दिया गया है।

सिर में कुल्हाड़ी के गहरे जख्म को देख चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया है। रीवा पहुंचने पर सरपंच की हालत गंभीर बनी हुई। वहीं आरोपी गण वारदात के बाद मौके से फरार हो गए है। बड़ी वारदात की जानकारी मिलने पर जवा पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है। इधर सुबह होते ही भारी संख्या में सरपंच के समर्थक जवा थाने पहुंचे है। इसके बाद जवा चौराहे पर चक्काजाम कर दिया है।

दो आरोपियों ने मिलकर मारा
ग्रामीणों ने बताया कि रविवार की रात 7 से 8 बजे के बीच अमरजीत कोल पुत्र अमृतलाल कोल 46 वर्ष निवासी गोहट (सरपंच ग्राम पंचायत नीवा) के ऊपर धीरू पाण्डेय पुत्र श्रीनिवास पाण्डेय निवासी चरपनिहन पूर्वा, प्रिंस मिश्रा निवासी बरुहा ट्रैक्टर से आए। इसके बाद गाली गलौज करते हुए कुल्हाड़ी से कई प्रहार किए। जब वह अधमरा हो गया। तब रोड के किनारे फेंक कर फरार हो गए। शोर सुनकर ग्रामीण दौड़े। इसके बाद डायल 100 और 108 एंबुलेंस को सूचना दी। फिर भी ढाई घंटे तक कोई नहीं पहुंचा। अंतत: निजी वाहन से पहले जवा, फिर रीवा लेकर गए।

संजय गांधी अस्पताल पहुंचे विधायक
नीवा ग्राम पंचायत के सरपंच पर हुए जानलेवा हमले के बाद 17 जुलाई की सुबह सिरमौर से बीजेपी विधायक दिव्यराज सिंह संजय गांधी अस्पताल पहुंचे। उन्होंने सरपंच से मिलकर स्वास्थ्य की जानकारी ली। कुछ देर बाद रीवा जिले के बसपा कार्यकर्ता व पदाधिकारी भी अस्पताल पहुंचे। सभी ने आक्रोश जताते हुए घटना की निंदा की। इसके बाद जवा में आंदोलन की रणनीत बनी। देखते ही देखते कुछ ही मिनटों बाद जवा चौराहे में जाम लग गया।

सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक चला चक्काजाम
सरपंच के समर्थकों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया। साथ ही सोमवार की सुबह 9 बजे जवा चौराहे पर चक्काजाम कर दिया है। उनकी मांग है कि आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की जाए। साथ ही एसपी विवेक सिंह घटनास्थल पर आए। तब जाम खुलेगा। ऐसे में 5 घंटे तक जवा में चक्काजाम चला है। परिजनों ने मुख्य मार्ग में ट्रैक्टर खड़े कर बंद कर दिया। जिससे रीवा रोड, पटहट व प्रयागराज रोड, डभौरा व अतरौला रोड सहित चाकघाट व त्योथर मार्ग में आवागमन ठप गया है। विरोध प्रदर्शन में हजारों आदिवासी जवा चौराहे पर मौजूद रहे है।

कांग्रेस नेता के ट्वीट से हरकत में आई पुलिस
डिंडोरी विधायक एवं आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ओंकार सिंह मरकाम ने ट्वीट किया है। कहा है कि मध्यप्रदेश में एक बार फिर आदिवासी पर हमला हुआ है। 16 जुलाई की रात 7.30 बजे आदिवासी सरपंच भाई अमरजीत कोल, ग्राम पंचायत नीवा, जनपद पंचायत जवा के ऊपर धारदार कुल्हाड़ी से 7 बार जानलेवा हमला किया गया है। अमरजीत कोल जिंदगी और मौत से लड़ रहा है, उन्हें बचाने के लिए आवश्यक ईलाज की जरूरत है। डीजीपी को टैग किया। जिसके बाद रीवा पुलिस हरकम में आई है।

एएसपी के आश्वासन पर खुला जाम

जवा में चक्काजाम से लाइन आर्डर की स्थिति बन गई। बवाल को देखते हुए जवा थाना प्रभारी उपनिरीक्षक गीतांजलि सिंह ने पुलिस के आला अधिकारियों को जानकारी दी। साथ ही प्रदर्शन कारियों की मांग थी कि एसपी विवेक सिंह आए। ऐसे मऊगंज एएसपी विवेक कुमार लाल मौके पर पहुंचे है। उन्होंने प्रदर्शन कारियों की मांग पर हत्या के प्रयास के आरोपियों को 48 घंटे के भीतर पकड़ने का आश्वासन दिया है। जिसके बाद सरपंच के समर्थक सड़क से हटे है। वहीं सुरक्षा व्यवस्था द्रष्टि से जवा के साथ अतरैला, पनवार, डभौरा, जनेह, चाकघाट, सोहागी सहित मनगवां, मऊगंज और सिरमौर अनुभाग का बल पहुंचा है।

Related Topics

Latest News