REWA : रीवा के क्योटी जलप्रपात में लाश मिलने से हड़कंप, ससुराल में ठहरे युवक से सास-ससुर और पत्नी ने की थी मारपीट

रीवा जिले के क्योटी जलप्रपात में लाश मिलने के बाद हड़कंप मच गया। पुलिस का कहना है कि दो दिन पूर्व क्योटी गांव के कुछ मछुआरा कुंड के नीचे मछली मारने गए थे। वहां अज्ञात लाश देख गढ़ पुलिस और लालगांव चौकी को सूचना दी। जानकारी के बाद पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से जंगल के रास्ते नीचे उतरी। इसके बाद शव को ऊपर लेकर आई।
गंगेव CHC की मर्चुरी में शव को रखा गया है। दूसरे दिन गुमशुदगी के आधार पर मृतक की शिनाख्त हुई। तब पीएम व पंचनामा कराया गया है। मृतक के परिजनों ने दावा किया है कि पत्नी से प्रताड़ित होकर पति ने सुसाइड किया है। वहीं दूसरी तरफ ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया गया है। अब पुलिस को पीएम रिपोर्ट का इंतजार है। जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
नईगढ़ी क्षेत्र के मड़ना का है निवासी
लालगांव चौकी पुलिस का कहना है कि मृतक की शिनाख्त प्रदीप केवट पुत्र गोविंद प्रसाद केवट 24 वर्ष निवासी मड़ना थाना नईगढ़ी जिला मऊगंज के रूम में की गई है। पूछताछ में पता चला है कि मृतक प्रदीप केवट 18 सितंबर को घर से बताकर सिरमौर क्षेत्र के दुलहरा स्थित अपने ससुराल के लिए निकला था। वह चार दिन यानी 22 सितंबर तक दुलहरा में ही रूका रहा।
प्रताड़ना की सूचना मां को दी
ससुराल में ठहरे युवक ने रात में मां से बात की। उसने प्रताड़ना का जिक्र किया। कहा कि ससुर शिवराज केवट, पत्नी और सास ने उसके साथ जमकर मारपीट की है। इतना कहकर फोन काट दिया। दूसरे दिन 23 सितंबर को मां ने संपर्क किया। पर उसका फोन बंद जा रहा था। अनहोनी की आशंका को लेकर परिजनों ने खोजबीन शुरू कर दी। पर चार दिनों तक कहीं पता नहीं चला। लगा शायद लौट आए।

27 सितंबर को मछुआरों ने देखी लाश
जलप्रपात के नीचे मछली माने गए युवक ने 27 सितंबर की दोपहर एक लाश देखी। पुलिस ने मछुआरों के बताए अनुसार 500 फीट गहरे कुंड में उतरी। शव को लाने में रात हो गई। तब शव को मर्चुरी में रखवाया। दूसरे दिन 28 सितंबर को पीएम कराया है। इधर लालगांव पुलिस ने प्रताड़ने से माैत के संबंध में जांच शुरू कर दी है। कहा है कि यदि सास, ससुर और पत्नी गलत मिली तो प्रकरण दर्ज होगा।