Rewa Hanumana Gangrape case : नाबालिग सहित 5 आरोपी गिरफ्तार, छठवां आरोपी मुंबई तो सातवां हिमाचल प्रदेश से पकड़ाया

 
vbb

रीवा जिले के हनुमना थाना अंतर्गत दो चचेरी बहनों के साथ हुए गैंगरेप के सातों आरोपी गिरफ्तार हो गए है। पुलिस का कहना है कि नाबालिग सहित 5 आरोपी गांव से गिरफ्तार हो गए है। वहीं छठवां आरोपी मुंबई तो सातवां हिमाचल प्रदेश से पकड़ा गया है। दोनों आरोपियों के रीवा पहुंचने पर रिकॉर्ड चेक किया जाएगा। जिससे उम्र फेरीफाई हो जाए कि बालिग है अथवा नाबालिग।

हनुमना थाना प्रभारी चेतन मर्सकोले का कहना है कि शिवलाल सिंह गोंड पुत्र मनमोहन 19 वर्ष, सुनील सिंह गोंड पुत्र धर्मपाल 22 वर्ष, पुष्पेन्द्र सिंह गोंड पुत्र सवाईलाल 19 वर्ष, ओम प्रकाश सिंह गोंड पुत्र भारत सिंह 20 वर्ष और 17 वर्षीय नाबालिग पांचों निवासी जड़कुड़ कारीकांच टोला शामिल है। छठवां मुंबई से गिरफ्तार हो चुका है। वहीं सातवें आरोपी को हिमाचल प्रदेश से गिरफ्तार कर लिया गया है।

6 अगस्त को एफआईआर
एएसपी मऊगंज विवेक कुमार लाल ने बताया कि 6 अगस्त की शाम गैंगरेप का वीडियो हनुमना पुलिस के हाथ लगा था। पड़ताल में पता चला कि 25 दिन पहले 14 वर्षीय किशोरी अपनी 16 वर्षीय चचेरी बड़ी बहन के साथ पिपराही जंगल में तीन किलोमीटर अंदर बरौता के पेड़ की भाजी लेने गई थी। जंगल से भाजी तोड़ने के बाद अपने-अपने घर लौट रही थी। तभी वारदात की शिकार हो गई है।

मुंबई भाग गए थे आरोपी
पुलिस का दावा है कि घटना दिनांक को सात आरोपी दोनों बहनों को खींच कर खाई में ले गए। वहां बारी-बारी से सात आरोपियों ने गैंगरेप किया। धमकी दी कि घर में मुंह खोल तो जिंदा खत्म कर दूंगा। डरी सहमी बच्चियां गैंगरेप की घटना भूल गई। वे घर में किसी को आप बीती नहीं बताई। पर आरोपियों में से ही एक रेपिस्ट ने मुंबई से वीडियो को गांव के एक ग्रुप में डाल दिया। तब पुलिस को भनक लगी।

Related Topics

Latest News