REWA : पुलिस की तत्परता से मानव तस्करी का 24 के अंदर हुआ खुलासा : महाराष्ट्र से दबोचे गए मास्टर माइंड शिक्षक सहित अन्य आरोपी, महिलाएं भी रही शामिल

 
ZVV

मऊगंज, रीवा और जबलपुर से 5 आरोपी पकड़ाए

रीवा। ज्ञात हो कि 6 मई की रात शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत कॉलेज चौराहे से 6 माह के बच्चे का बाइक सवारोंं ने अपहरण कर लिया था। बच्चा अपनी मां साथ सो रहा था। मच्छरदानी से बच्चे को लेकर बाइक सवार फरार हो गए थे। यह बच्चा सैकड़ों किलोमीटर दूर महाराष्ट्र पहुंच गया था। रीवा से बच्चा चुरा कर महाराष्ट्र में सौदा किया गया गया। अपहरण बाइक सवार बदमाशों ने किया था। यह पूरा मामला ही मानव तस्करी से जुड़ा था। यहां से बच्चा चुरा कर महाराष्ट्र में बेच दिया गया। इसके बदले 29 लाख रुपए दिए जाने का सौदा किया गया था। बच्चा खरीदने वाला एक शिक्षक था। पुलिस ने अपहरण के तार जोडऩे शुरू किए तो एक एक कर सारे आरोपी पकड़ में आते गए। बच्चे को भी रीवा पुलिस ने बरामद कर लिया है। आरोपियों को पकड़ कर पुलिस लेकर आ रही है। जबलपुर में भी पुलिस ने दबिश दी थी। अब तक पुलिस के हाथ कुल 11 आरोपी लगे हैं। एक फरार बताया जा रहा है। मुख्य आरोपी को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया गया गया है। कई और राज खुलने बांकी हैं।

इनके बच्चे को बनाया था निशाना
राजस्थान के बारा निवासी मनीषा बाई और उसका पति अरविंद शहर के कॉलेज चौराहे में चेन सेट बेचने का काम करते हैं। 6 और 7 मई की दरमियानी रात तकरीबन 3 बजे वे अपने दो बच्चों के साथ सो रहे थे। एक बच्चे की उम्र 3 साल तो दूसरे बच्चे की उम्र 6 माह है। इसी दौरान बाइक में सवार होकर आए बदमाशों ने सो रहे 6 माह के बच्चे को मच्छरदानी के भीतर से बाहर निकाला और लेकर रफू-चक्कर हो गए थे। पति-पत्नी की नींद खुली, तो उन्होंने शोर किया लेकिन वह भाग निकले थे। जबलपुर की तरफ भागे थे।

मऊगंज से हैं सबसे ज्यादा आरोपी
रीवा पुलिस ने जबलपुर में दबिश देकर दो आरोपियों को पकड़ा। एक महिला और एक पुरुष को गिरफ्तार किया गया। इसके बाद यहां से एक टीम महाराष्ट्र रवाना हो गई थी। घटना के मास्टर माइंड आरोपी मो सलीम उर्फ असलम पिता मो सलीम 19 वर्ष निवासी मऊगंज का है। पुलिस ने कोर्ट में पेश कर इसे रिमांड पर लिया है। इसके अलावा मोहम्मद हारुन पिता मो.जाहिद 24 वर्ष निवासी गढ़ही टोला मऊगंज, दीवेश जायसवाल पिता मुनिमाधव जायसवाल 24 वर्ष हाल मुकाम संजय गांधी पानी की टंकी के पीछेे स्थाई निवासी बड़ी बजार मऊगंज, गुड्डा गुप्ता पिता गोविंद प्रसाद गुप्ता 22 वर्ष निवासी रामलीला मंदिर के पास मऊगंज व मुस्कान रावत पुत्री देवमन रावत18 वर्ष निवासी ग्राम पथरी थाना मऊगंज को गिरफ्तार किया है। बताया गया कि प्रकरण में शामिल एक आरोपी अतुल जायसवाल फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है।

महाराष्ट्र से 6 पकड़े गए इसमें भी एक मऊगंज का है
महाराष्ट्र से पुलिस ने बच्चे के खरीददार सहित 6 आरोपियेां को पकड़ लिया है। इसमें दो महिलाएं हैं।  आरोपियों ने 6 माह के मासूम को कृष्णा शांंताकार पाटिल पिता शांताराम राघव पाटिल 53 साल निवासी मुकुमकशि£ रायगढ़ महाराष्ट्र को बेचा था। जिसे पुलिस ने गिरफ्तार किया है। नितिन सोनी पिता राजेश सोनी 26 साल निवासी मऊगंज हाल मुकाम सहाड जिला ठाडे महाराष्ट्र, प्रदीप  कमलाकर खोलम्बे पिता कमलाकर खोलम्बे 26 साल निवासी सहाड ठाडे महाराष्ट्र, अमोल मधुकर अरुनकर पिता मधुकर बाबा जी अरुनकर 36 साल निवासी सोमकेश्वर प्लेटिनम बिल्डिंग ठाणे महाराष्ट्र व अरुबि अरुणकर पत्नी अमोल व स्वाति सोनी पत्नी नितिन सोनी को गिरफ्तार किया है, जिन्हें रीवा लाया जा रहा है।

महाराष्ट्र पुलिस के सहायोग से बच्चे को सकुशल आरोपियों के कब्जे से खोज निकाला गया है। बच्चे को मां को सौंप दिया गया है। सभी आरोपियों को रीवा लाया जा रहा है। पूरी घटना के कारणों की जांच की जा रही है। पुलिस रिमांड में मुख्य आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
विवेक सिंह पुलिस अधीक्षक,रीवा

Related Topics

Latest News