Rewa Lok Sabha Election 2024 Voting Live Update : दूसरे चरण में रीवा में अब तक 11% वोटिंग, डिप्टी सीएम राजेंद्र बोले- देश में तीसरी बार मोदी सरकार बनने जा रही है..

 
xcfgdg

Rewa Lok Sabha Election 2024 Voting Live Update : लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में रीवा सीट के लिए वोटिंग शुरू हो गई है। मतदान शाम 6 बजे तक चलेगा। सुबह से ही मतदान केंद्रों पर कतारें लगी हुई हैं। रीवा जिले के भौखरी कला गांव में ग्रामीणों ने मतदान का बहिष्कार कर दिया है। वे 'रोड नहीं तो वोट नहीं' के नारे लगा रहे हैं।

dgg

डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल ने रीवा में मतदान केंद्र 112 पर वोट डाला। उन्होंने कहा, 'देश में तीसरी बार मोदी सरकार बनने जा रही है।' कांग्रेस प्रत्याशी नीलम अभय मिश्रा ने मतदान के बाद मीडिया से चर्चा में डिप्टी सीएम के 400 पार वाले बयान पर कहा, 'अगर ईवीएम का खेल नहीं हुआ तो भाजपा 200 पार भी नहीं जाएगी।'

26 अप्रैल 2024 : 09:55 AM

रीवा लोकसभा के लिए विधानसभावार वोटिंग...
देवतालाब: 12.40%
गुढ़: 15.54%
मनगवां: 13.27%
मऊगंज: 13.49%
रीवा: 13.01%
सेमरिया: 13.76%
सिरमौर: 12.27%
त्योंथर: 12.33%

95 बूथ अतिसंवेदनशील, 250 संवेदनशील
जिले की आठों विधानसभा में 1852126 (966936 पुरुष, 885176 महिला, 14 थर्ड जेंडर) मतदाता हैं। वोटिंग के लिए 2014 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। इनमें 95 अतिसंवेदनशील तो 250 संवेदनशील हैं। 3 हजार जवानों का बल लाया गया है। 15 कंपनियां अर्द्धसैनिक बल, दिशा बल की स्पेशल आर्म्स फोर्स शामिल हैं। 1370 होमगार्ड के साथ ही एक हजार जवान बलिया से आए हैं।

रीवा जिले की किस विधानसभा में कितने मतदाता
सिरमौर में 222416
सेमरिया में 226856
त्योंथर में 218154
मऊगंज में 230016
देवतालाब में 246859
मनगवां में 249963
रीवा में 223462
गुढ़ में 234400

dfgg

रीवा के गोड़हर पोलिंग बूथ पर सुबह 7 बजे से पहले ही मतदाताओं की कतार लग गई।

Related Topics

Latest News