Rewa Lok Sabha Election Result 2024 LIVE Update : रीवा लोकसभा से 30379 वोटो भाजपा प्रत्याशी जनार्दन मिश्रा आगे

 
fhb

Rewa Lok Sabha Election Result 2024 LIVE Update : लोकसभा चुनावों के परिणाम अब सामने आ रहे हैं। क्षेत्र में तीसरे चरण के मतदान में भारतीय जनता पार्टी के जनार्दन मिश्रा को 66420 मत मिले हैं वहीं कांग्रेस पार्टी की नीलम मिश्रा को 52274 वोट मिले हैं बीएसपी को 34938 मत मिले हैं इस तरीके से भारतीय जनता पार्टी के जनार्दन मिश्रा 14146 वोट से आगे चल रहे हैं। रीवा के इंजीनयरिंग कॉलेज में बनाए गए मतगणना स्थल पर सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू होगी। इस बार के लोकसभा चुनाव में रीवा में कुल 18 लाख 52 हजार 126 मतदाता मतदाता थे। जहां 49.53 प्रतिशत मतदाताओं ने ही मतदान किया है। रीवा लोकसभा सीट की 8 विधानसभाओं - गुढ़,त्योंथर,सिरमौर,रीवा,मनगवां,देवतालाब,सेमरिया और मऊगंज के वोटों की गिनती की जाएगी। जिसके लिए निर्वाचन अधिकारी प्रतिभा पाल ने प्रभारियों की नियुक्ति कर दी है।

रीवा लोकसभा सीट से कुल 14 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। जिनकी जीत-हार का फैसला मतगणना के बाद हो जाएगा। लोकसभा चुनाव लड़ने वालों में कांग्रेस,भाजपा और बसपा जैसे प्रमुख दलों के अलावा 7 निर्दलीय उम्मीदवार भी शामिल हैं। लेकिन कड़ी टक्कर कांग्रेस और भाजपा के बीच है। भाजपा से दो बार के सांसद जनार्दन मिश्रा और कांग्रेस प्रत्याशी नीलम मिश्रा के बीच मुकाबला है। 2019 लोकसभा चुनाव में भाजपा से जनार्दन मिश्रा व कांग्रेस से सुंदरलाल तिवारी चुनाव मैदान में थे। जनार्दन मिश्रा को 583,745 व सुंदरलाल तिवारी को 270,938 वोट मिले थे। जनार्दन मिश्रा ने तकरीबन 3.5 लाख मतों से कांग्रेस प्रत्याशी को हराया था। 2014 के लोकसभा चुनाव में भी मुकाबला भाजपा प्रत्याशी जनार्दन मिश्रा और कांग्रेस नेता सुंदर लाल तिवारी के बीच था। जनार्दन मिश्रा 383320 मत जबकि सुंदरलाल तिवारी को 214594 मत प्राप्त हुए थे। 2014 के चुनाव में बीजेपी प्रत्याशी जनार्दन मिश्रा ने 168726 मतों से जीत हासिल की थी।

मनगवां विधानसभा की मतगणना 14 टेबल बाकी 7 विधानसभाओं की मतगणना 15 टेबलों पर

निर्वाचन अधिकारी प्रतिभा पाल ने बताया कि अधिकारियों की निगरानी में मतगणना की जाएगी। हर विधानसभा के लिए अलग-अलग मतगणना कक्ष बनाए गए हैं। सुबह 5 बजे मतगणना कर्मियों का रेण्डमाइजेशन किया जाएगा। इसके बाद सुबह 5.30 बजे स्ट्रांग रूम खोले जाएंगे। मतगणना कर्मी सुबह 6 बजे तक मतगणना कक्ष में पहुंच जाएंगे। जबकि मतगणना एजेंटों को सुबह 6 बजे से 6.30 बजे तक गणना केन्द्र में आने दिया जाएगा। मनगवां विधानसभा क्षेत्र की मतगणना 15 टेबलों में होगी। बाकी सभी विधानसभा क्षेत्रों की मतगणना 14-14 टेबलों में होगी। हर टेबल पर मतगणना सहायक, माइक्रो प्रेक्षक, सुपरवाइजर तैनात रहेंगे। कुल 15 चरणों में मतगणना का काम किया जाएगा।

मतगणना सुबह 8 बजे से शुरू हो जाएगी। डाक मतपत्र और ईटीपीबीएस की मतगणना के लिए अलग कक्ष है। इसमें भी सहायक रिटर्निंग आफीसर की निगरानी में मतगणना एजेंटों की मौजूदगी में डाक मतपत्रों की गिनती की जाएगी। अंतिम परिणाम मिलने तक मतगणना लगातार जारी रहेगी। प्रत्येक चरण की गणना पूरी होने के बाद रिटर्निंग आफीसर हस्ताक्षर के बाद इसे इनकोर पोर्टल पर ऑनलाइन दर्ज कर दिया जायेगा। इसके बाद कोई भी व्यक्ति निर्वाचन आयोग की वेबसाइट और एप पर परिणाम देख सकता है।

शहर में सुबह 6 बजे से मतगणना पूरी हो जाने तक मतगणना स्थल इंजीनियरिंग कॉलेज से होकर जाने वाला रास्ता प्रतिबंधित रहेगा। मतगणना के दौरान मतगणना केंद्र और आसपास का इलाका नो व्हीकल जोन रहेगा। इस दौरान लोग डायवर्ट रूट से आवाजाही कर सकेंगे।

इन रास्तों से कर सकेंगे आवागमन

1- स्टेडियम तिराहे से शिव नगर मोड़ पॉलीटेक्निक कॉलेज तक जाने वाला मार्ग पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।

2- शहर से बोदाबाग और सिरमौर की ओर जाने वाले सभी हल्के वाहन नीम चौराहा से अजगरहा रोड से बायपास होकर जा सकेंगे। बड़े वाहन बस आदि लाड़ली लक्ष्मी रोड करहिया-सार्किन बायपास होकर सिरमौर-डभौरा, जवा-जनेह की ओर जा सकेंगे।

3- इसी तरह सिरमौर से रीवा की ओर आने वाले यात्री वाहन और हल्के वाहन रतहरा/अजगरहा/सार्किन बायपास होकर शहर में प्रवेश कर सकेंगे। इंजीनियरिंग कॉलेज के पीछे सुन्दर नगर, विभीषण नगर आने जाने के लिए गेट नंबर 1 का उपयोग मतगणना के दौरान पूरी तरह से बंद रहेगा। लोग निराला नगर या बोदाबाग से आवागमन कर सकेंगे।

रीवा में 1952 से 2019 तक जीते प्रत्याशियों के नाम और पार्टी

1) 1952 में राजभान तिवारी -कांग्रेस

2) 1957 में शिवदत्ता उपाध्याय - कांग्रेस

3) 1962 में शिवदत्ता उपाध्याय - कांग्रेस

4) 1967 में एस एन शुक्ला - कांग्रेस

5) 1971 में महाराजा मार्तण्ड सिंह- निर्दलीय

6) 1977 में यमुना प्रसाद शास्त्री - भारतीय लोकदल

7) 1980 में महाराजा मार्तण्ड सिंह - निर्दलीय

8) 1984 में महाराजा मार्तण्ड सिंह - निर्दलीय

9) 1989 में यमुना प्रसाद शास्त्री - जनता दल

10) 1991 में भीम सिंह पटेल - बसपा

11) 1996 में बुद्धसेन पटेल - बसपा

12) 1998 में चंद्रमणि त्रिपाठी - बीजेपी

13) 1999 में पं. श्रीनिवास तिवारी - कांग्रेस

14) 2004 में चंद्रमणि त्रिपाठी - बीजेपी

15) 2009 में देवराज सिंह पटेल- बसपा

16) 2014 में जनार्दन मिश्रा- बीजेपी

17) 2019 में जनार्दन मिश्रा- बीजेपी

लाइव अपडेट्स

42 मिनट पहले

कांग्रेस प्रत्याशी नीलम मिश्रा मतगणना स्थल पर मौजूद

कांग्रेस प्रत्याशी नीलम मिश्रा मतगणना स्थल पर पहुंची। कांग्रेस प्रत्याशी का कहना है कि कुछ EVM मशीन बदल दी गई हैं। मैं मतगणना स्थल पर बैठकर धरना दूंगी।

47 मिनट पहले

रीवा में कांग्रेस की नीलम मिश्रा पिछड़ी

Related Topics

Latest News