Rewa Lok Sabha Election Result 2024 LIVE Update; दसमा राउंड में रीवा से जनार्दन मिश्रा 62114 वोट से आगे, नीलम मिश्रा ने EVM में हेरफेर का लगाया आरोप

 
cvnbn

लोकसभा चुनावों के परिणाम अब सामने आ रहे हैं। अभी भाजपा के जनार्दन मिश्रा 34872 वोट से आगे चल रहे हैं। वहीं कांग्रेस की नीलम मिश्रा ने EVM में छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। क्षेत्र में तीसरे चरण के मतदान में भारतीय जनता पार्टी के जनार्दन मिश्रा को 66420 मत मिले हैं वहीं कांग्रेस पार्टी की नीलम मिश्रा को 52274 वोट मिले हैं बीएसपी को 34938 मत मिले हैं इस तरीके से भारतीय जनता पार्टी के जनार्दन मिश्रा 14146 वोट से आगे चल रहे हैं। रीवा के इंजीनयरिंग कॉलेज में बनाए गए मतगणना स्थल पर सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू होगी। इस बार के लोकसभा चुनाव में रीवा में कुल 18 लाख 52 हजार 126 मतदाता मतदाता थे। जहां 49.53 प्रतिशत मतदाताओं ने ही मतदान किया है। रीवा लोकसभा सीट की 8 विधानसभाओं - गुढ़,त्योंथर,सिरमौर,रीवा,मनगवां,देवतालाब,सेमरिया और मऊगंज के वोटों की गिनती की जाएगी। जिसके लिए निर्वाचन अधिकारी प्रतिभा पाल ने प्रभारियों की नियुक्ति कर दी है।

मनगवां विधानसभा की मतगणना 14 टेबल बाकी 7 विधानसभाओं की मतगणना 15 टेबलों पर

निर्वाचन अधिकारी प्रतिभा पाल ने बताया कि अधिकारियों की निगरानी में मतगणना की जाएगी। हर विधानसभा के लिए अलग-अलग मतगणना कक्ष बनाए गए हैं। सुबह 5 बजे मतगणना कर्मियों का रेण्डमाइजेशन किया जाएगा। इसके बाद सुबह 5.30 बजे स्ट्रांग रूम खोले जाएंगे। मतगणना कर्मी सुबह 6 बजे तक मतगणना कक्ष में पहुंच जाएंगे। जबकि मतगणना एजेंटों को सुबह 6 बजे से 6.30 बजे तक गणना केन्द्र में आने दिया जाएगा। मनगवां विधानसभा क्षेत्र की मतगणना 15 टेबलों में होगी। बाकी सभी विधानसभा क्षेत्रों की मतगणना 14-14 टेबलों में होगी। हर टेबल पर मतगणना सहायक, माइक्रो प्रेक्षक, सुपरवाइजर तैनात रहेंगे। कुल 15 चरणों में मतगणना का काम किया जाएगा।

Related Topics

Latest News