REWA : मौसी की लड़की से प्यार, शादी के खिलाफ परिजन; युवक और युवती के उठाया ऐसा कदम की खड़े हो जाएंगे रोंगटे

 
IMAGE

रीवा। मौसेरी बहन से प्यार होने के बाद प्रेमी युगल ने पेट्रोल डालकर खुद को आग के हवाले कर लिया। काफी समय से शादी का प्रयास कर रहे प्रेमी युगल ने अंतत: यह आत्मघाती कदम उठा लिया। उनको गंभीर अवस्था में उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। रोंगटे खड़े कर देने वाली यह घटना पनवार थाना क्षेत्र की बताई जा रही है।

मौसी की लड़की से काफी समय से चल रहा था प्रेम प्रसंग
युवक को अपनी मौसेरी बहन से प्यार से हो गया था। दोनों के बीच काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था और 23 वर्षीय युवक को अपनी 22 वर्षीय मौसी की लड़की से प्रेम हो गया था। अब वे दोनों शादी करना चाहते थे लेकिन इसके घर वाले तैयार नहीं थे। दोनों आपस में मौसेरे भाई बहन लगते थे जिस पर घर वालों ने इस शादी से साफ इंकार कर दिया। काफी प्रयास के बाद भी जब घर वाले तैयार नहीं हुए तो उन्होंने अपने जीवन को समाप्त करना उचित समझा। शुक्रवार की दोपहर करीब एक बजे वे एक सूनसान स्थान मिले थे।

एक साथ लगाई आग
वे अपने साथ पेट्रोल लेकर आए थे और काफी देर बैठकर बातचीत करने के बाद जब कोई रास्ता नहीं निकला तो दोपहर करीब एक बजे उन्होंने पेट्रोल डालकर आग लगा ली। घटना से अफरा-तफरी का माहौल निर्मित हो गया। दोनों लोगों को आग से जलता देखकर स्थानीय लोगों ने उसे बुझाया। हालांकि तब तक उनका पूरा शरीर आग से झुलस चुका था। घटना की सूचना मिलने पर परिजन पहुंच गए। उनको गंभीर रूप से इलाज के लिए संजय गांधी अस्पताल की बर्न यूनिट में भर्ती करवाया गया है जहां युवक की हालत नाजुक बनी हुई है। चिकित्सकों की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है।

काफी समय से शादी का डाल रहे थे दबाव
युवक और युवती के बीच काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था और वे घर वालों पर शादी करवान का दबाव डाल रहे थे लेकिन वे शादी के लिए तैयार नहीं हुए। रिश्ते में दोनों मौसेरे भाई बहन थे जिसकी वजह से दोनों परिवार इस शादी के सख्त खिलाफ थे। इसी वजह से उन्होंने यह आत्मघाती कदम उठा लिया। परिजनों ने सपने में भी कल्पना नहीं की थी कि शादी के लिए दोनों इतना बड़ा कदम उठा लेंगे। घटना से वे गहरे सदमे में है।

अस्पताल में पुलिस ने दर्ज किये बयान
उक्त युवक व युवती के आग लगाकर आत्महत्या का प्रयास करने के बाद शनिवार को एसजीएमएच चौकी की पुलिस ने उनके बयान दर्ज किये है। बयान में उन्होंने घर वालों के द्वारा शादी न करने की वजह से आग लगाने की जानकारी दी है। उनके बयान अब जांच के लिए पुलिस पनवार थाने भिजवा रही है जहां थाने की पुलिस अब इस घटना की आगे जांच करेगी।

Related Topics

Latest News