REWA : महंगाई के विरोध में लहसुन की माला पहनकर महिला कांग्रेस ने किया अनोखा प्रदर्शन

 
FDGFG

REWA NEWS : रीवा में महिला कांग्रेस ने महंगाई के विरोध में गले में लहसुन की माला पहनकर अनोखा प्रदर्शन किया। जिसे पहनकर शनिवार शाम महिला कांग्रेस की कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस कार्यालय से निकलकर मेन मार्केट में भ्रमण किया।

इस दौरान कांग्रेस नेत्री कविता पांडेय ने कहा कि आज महंगाई चरम पर है। लहसुन की कीमत 400 रुपए प्रति किलो पार कर गई है। वहीं केंद्र और राज्य सरकार महंगाई को रोकने में पूरी तरह से विफल हो रही हैं। उन्होंने कहा कि महंगाई इतनी बढ़ गई है कि महिलाओं को अपने घरों में बिना लहसुन के ही छौंक लगाना पड़ रहा है। बढ़ती महंगाई के कारण सब्जी का स्वाद भी अब फीका पड़ने लगा है।

उन्होंने कहा कि सरकार एक ओर लाड़ली बहना के लिए 1250 रुपए दे रही है। वहीं दूसरी ओर गैस सिलेंडर और सब्जियों के बढ़ते दामों से लोगों की जेब काटने का काम कर रही है।

Related Topics

Latest News