REWA : मैहर रेप केस के आरोपियों के घर चला मामा का बुलडोजर, पीड़िता के दादा ने कहा; दरिंदों को फांसी होनी चाहिए, SGMH में उपचार जारी; हालत गंभीर 

 
vnbn

सतना। मध्‍य प्रदेश के सतना जिले के मैहर में 11 साल की बच्ची से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया था। शनिवार की सुबह 11 बजे प्रशासन जेसीबी लेकर उदयपुर स्थित रविंद्र चौधरी के घर पहुंचा और आरोपितों के घर जमींदोज कर दिए। एसडीएम मैहर ने बताया कि रवीन्द्र कुमार रवि और अतुल बढौलिया के परिजनों को गत दिवस नोटिस दिया गया था। जांच में पाया गया कि उनका मकान अवैध रूप से बना हुआ है जिसे शनिवार जेसीबी की सहायता से तोड़ा गया है। डॉक्टरों की मानें तो अभी पीड़िता की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किए गए आरोपितों की पहचान रवीन्द्र कुमार रवि और अतुल बढौलिया के रूप में की गई है। दोनों आरोप‍ित मैहर मंदिर प्रबंध समिति की गौशाला के कर्मचारी हैं।

xvcb

अगर शासन फांसी नहीं देता है तो हम उनकी हत्या कर देंगे
पीड़िता के दादा ने नईदुनिया से बातचीत करते हुए कहा कि दोनों ही दरिंदों को फांसी दी जानी चाहिए । उन्होंने बताया कि इस परिषद में उनकी पोती उन्हें मिली थी ऐसा लगा कि वह मर ही गई है लेकिन बाद में पता चला कि वह जिंदा है। पीड़िता की मां ने कहा कि रवीन्द्र कुमार रवि और अतुल बढौलिया को मेरी आंखों के सामने फांसी दी जानी चाहिए। आक्रोशित पीड़िता के दादा ने कहा कि अगर शासन उन्हें उसे फांसी नहीं देता है तो उनकी हत्या कर देंगे।

cvnn

क्या थी घटना
बच्ची गत गुरुवार दोपहर करीब एक बजे घर के बाहर से लापता हो गई थी। शुक्रवार सुबह वह लौटी। उसकी हालत बेहद खराब थी। वजह पूछने पर उसने परिजन को वारदात की जानकारी दी।इसके बाद परिजन स्थानीय लोगों के साथ थाने पहुंचे और मामला दर्ज कराया है।

Related Topics

Latest News