REWA : डॉक्टर शैलवाला की बहू लूटने वाला मास्टरमाइंड दो महिलाओं सहित गाजियाबाद से गिरफ्तार

 
BB

REWA NEWS : रीवा में डॉक्टर शैलवाला की बहू विंध्या श्रीवास्तव के साथ हुई लूट के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। जहां पूरी घटना के मास्टरमाइंड को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार लूट की वारदात के मास्टरमाइंड के साथ ही दो महिलाओं को भी गिरफ्तार किया गया है। जिनसे लगातार पुलिस द्वारा पूछताछ की जा रही है। बता दें कि पुलिस ने एक आरोपी को पहले ही उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से गिरफ्तार कर लिया था। दिनदहाड़े लूट की घटना को अंजाम देने वाली आरोपियों की पुलिस लगातार तलाश कर रही थी। जहां अब घटना का मुख्य आरोपी पुलिस की गिरफ्त में है।

FGG

बता दें कि रीवा के गुढ चौराहा की रहने वाली विंध्या श्रीवास्तव के साथ बदमाशों ने इंटरव्यू के नाम पर लूट की थी। पूरी वारदात के दौरान आठ की संख्या में मौजूद बदमाशों ने महिला और उसके ड्राइवर को बंधक बनाकर उनके साथ जमकर मारपीट भी की थी।

ट्रांसपोर्ट नगर के कृष्ण कुंज में दिनदहाड़े हुई इस लूट की वारदात के बाद शहर में दहशत का माहौल निर्मित हो गया था। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन अलर्ट हो गया था। जहां रीवा से लेकर उत्तर प्रदेश तक बदमाशों की धरपकड़ के लिए पुलिस ने अभियान चलाया था।

Related Topics

Latest News