रीवा नगर निगम ने की 21 करोड़ 75 लाख की वसूली : बकाया संपत्तिकर के खिलाफ तालाबंदी और जब्ती की कार्यवाही जारी

 
vfcvcv

REWA NEWS : संपत्ति कर वसूलने के लिए रीवा नगर निगम ने सख्त तेवर अपनाए हैं। जिसका असर भी देखने को मिल रहा है। ऐसे लोग जिन्होंने अभी तक संपत्ति कर जमा नहीं किया है। उनके खिलाफ तालाबंदी और जब्ती की कार्रवाई भी की जा रही है। जिसके परिणाम स्वरूप नगर निगम ने इस बार रिकॉर्ड तोड़ संपत्ति कर वसूल किया है जो पिछली बार से काफी ज्यादा है।

नगर निगम आयुक्त संस्कृति जैन ने बताया कि रीवा नगर निगम ने इस बार 21 करोड़ 75 लाख की वसूली की है। पिछले वर्ष 19 करोड़ 68 लाख रुपए की वसूली हुई थी। जो कि पिछले वर्ष की अपेक्षा 10% अधिक है। उन्होंने बताया कि लगातार प्रयास किए जा रहे हैं कि बकाया संपत्ति कर वसूल किया जा सके।

ऐसे में जो भी लोग संपत्ति कर जमा नहीं कर रहे हैं उनके खिलाफ तालाबंदी और जब्ती की करवाई जारी रहेगी।

Related Topics

Latest News