REWA : करवाचौथ के दिन नवविवाहिता ने की आत्महत्या : एक वर्ष भी नहीं हुए शादी को, ससुराल पक्ष दहेज के लिए करता था प्रताड़ित,कार और AC की मांग

रीवा जिले में करवाचौथ के दिन नवविवाहिता ने सुसाइड कर ली। बताया गया कि बुधवार की सुबह 9 बजे त्योहार के चलते फोन लगाया। पर फोन रिसीव नहीं हुआ। ऐसे में अनहोनी की आशंका हुई। क्योंकि ससुराल पक्ष काफी समय से प्रताड़ित कर रहा था। तब छोटी बहन ने अपने जीजा को फोन किया। कहा घर जाकर बात कराओ। उसने कहा कि बाहर है। तुम बात कर लो। फिर 2 घंटे बाद आत्महत्या की खबर दी।
मौत की खबर सुन मायके पक्ष मौके पर पहुंचा। उन्होंने पुलिस को अवगत कराया। संदिग्ध परिस्थितियों में आत्महत्या की सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची है। जिसने वरिष्ठ अधिकारियों को जानकारी देकर एफएसएल यूनिट को बुलाया है। सीन ऑफ क्राइम मोबाइल यूनिट के प्रभारी डॉ. आरपी शुक्ला ने घटनास्थल से अहम साक्ष्य जुटाए है। पुलिस ने मर्ग कायम कर लाश को पीएम के लिए भिजवाया है।
एक वर्ष भी नहीं हुए शादी को
मिली जानकारी के मुताबिक सुसाइड की जानकारी मिलते ही एक नवंबर की दोपहर दो बजे विश्वविद्यालय थाना प्रभारी निरीक्षक वर्षा सोनेकर मौके पर पहुंची। जांच में पता चला कि 25 नवंबर 2022 को मनकहरी निवासी आरती तिवारी 27 वर्ष की शादी इटौरा में रहने वाले रोहित द्विवेदी 27 वर्ष के साथ हुई। पति सेमरिया में बैंककर्मी है। ससुराल पक्ष दहेज के लिए आरती को प्रताड़ित करने लगा।
चार घंटे चला विरोध
मृतका की बहन ने बताया कि बुधवार की सुबह से फोन लगा रहे है। पर बात नहीं हो पा रही थी। 12 बजे पता चला कि फांसी में लटकी है। बाहर से कमरा बंद है। 2 बजे पुलिस पहुंची। मायके पक्ष का आरोप है कि पति रोहित द्विवेदी, ससुर धनेन्द्र द्विवेदी और सास व ननद ने मिलकर हत्या कर दी है। अंदर दो जगहों पर फांसी का फंदा मिला है। जब तक चारों को गिरफ्तार नहीं होगी। तब तक लाश नहीं उठने देंगे।

पति व ससुर पुलिस अभिरक्षा में
मायके पक्ष का आरोप है कि हमने साढ़े चार लाख रुपए कैश, 50 हजार के कपड़े और 10 लाख रुपए की ज्वेलरी समेत अन्य खर्च लगा है। इसके बाद भी कार और एसी की मांग की जा रही थी। ससुराल पक्ष कहता था कि हमारा एक बेटा है। कम दहेज मिला है। हम नहीं दे पाए तो हत्या कर दिए है। विरोध को देखते हुए पुलिस ने आरोपी पति व ससुर को अभिरक्षा में लिया। तब चार बजे लाश नीचे उतरी है।