Rewa News : 15 फरवरी तक जिले में बनाएंगे ढाई लाख आयुष्मान कार्ड : कलेक्टर प्रतिभा पाल

 
vvvd

REWA NEWS : रीवा जिले में अभी भी लगभग ढाई लाख पात्र लोगों के आयुष्मान कार्ड बनने बाकी हैं। लोकसभा चुनावों को देखते हुए जिले में इन दिनों आयुष्मान कार्ड बनाने का अभियान लगातार जारी है। जिसके लिए तीन दिवसीय विशेष कैंप भी लगाया गया। रीवा कलेक्टर प्रतिभा पाल ने बताया कि कैंप में करीब 40 हजार लोगो के आयुष्मान कार्ड बनाए गए हैं।

उन्होंने बताया कि ऐसे लोग जो पात्र हैं लेकिन अभी तक किसी कारण से जिनके कार्ड नहीं बन पाए हैं। 15 फरवरी तक ऐसे सभी लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाने का लक्ष्य है। आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए पंचायत स्तर तक शासकीय कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। जिनके माध्यम से कोई भी पात्र व्यक्ति आयुष्मान कार्ड बनवा सकता है।

उन्होंने बताया की अभी जिले में करीब ढाई से तीन लाख लोग ऐसे हैं जिनके कार्ड नही बन पाए हैं। हमारा लक्ष्य है की 15 फरवरी तक करीब ढाई लाख लोगो के आयुष्मान कार्ड बनाए जाए। ताकि सभी लोगों को शासकीय योजनाओं का लाभ मिल सके।

Related Topics

Latest News