Rewa News : भाजपा नेता पर लगाया गौहत्या का आरोप : NGO संचालिका ने की गिरफ्तारी की मांग

 
DFDF

एसपी कार्यालय में महिला ने की शिकायत थी

रीवा। कई मामलो में विवादों में रह चुके भाजपा नेता सोनू मुस्लिम एक बार फिर बड़े विवाद में हैं। उन पर एनजीओ संचालिका ने गौहत्या का आरोप लगाया है। कहा कि वह राजनैतिक संबंधों का दुरुपयोग कर किसी प्रकार की कोई कानूनी कार्यवाही से बच रहे हैं। हालांकि मामले में सोनू मुस्लिम से अपनी ओर से इन आरोपो को बेबुनियाद बताते हुए सफाई भी दी है। बता दे कि एनजीओ संचालक रूपा द्विवेदी ने पूर्व में भी मुस्लिम सोनू पर गौहत्या से जुड़े होने के आरोप लगाए थे।

 पुलिस अधीक्षक कार्यालय में रूपा द्वारा उनके खिलाफ पुख्ता सबूत होने की बात कही गई थी। बुधवार को प्रेस वार्ता में कहा कि लोगों ने उनका नाम बताया है और उनकी संलिप्तता की जांच होनी चाहिए। इधर मामले की जानकारी होने के बाद एक दिन पूर्व ही मुस्लिम सोनू के द्वारा भी पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आरोप लगाने वाली महिला के खिलाफ शिकायत की गई है और वह भी जांच की बात कर रहे हैं।

पत्रकारवार्ता दौरान कांग्रेस नेता प्रमोद शर्मा ने मुसलिम सोनू के जरिए जिले के बड़े भाजपा नेताओं पर निशाना साधा। कहा कि भाजपा के बड़े नेताओं से संबंध के कारण वह बच रहे हैं। शर्मा ने कहा कि भाजपा एक गायों की सुरक्षा का दावा करती है दूसरी ओर उसके नेता ही गौहत्या कर रहे हैं तो उनके खिलाफ कोई कार्रवाई ही नहीं करने दी जाती। इस अवसर पर गरीब संघर्ष मोर्चा नागेंद्र सिंह कर्चुली सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Related Topics

Latest News