Rewa News : कलेक्टर ने ली अधिकारियों की बैठक; रीवा में बनाए जाएंगे 30 से अधिक नए तालाब

 
gfnhmm

पूरे प्रदेश के साथ ही रीवा में भी जल गंगा अभियान चलाया जा रहा है। रीवा में अमृत सरोवर योजना 2.2 के तहत लगभग 30 से अधिक नए तालाबों का निर्माण किया जाना है। ये तालाब रीवा के अलग-अलग ब्लॉक में बनाए जाएंगे, जिसके लिए कलेक्टर ने शुक्रवार को सभी अधिकारियों के साथ बैठक की।

कलेक्टर प्रतिभा पाल ने बताया कि जल संरक्षण अभियान के तहत सभी ब्लाकों में टीएस जारी करके चिन्हित करने की कार्यवाही हमें करनी है। जल संरक्षण अभियान अभियान 30 मार्च से शुरू होकर जून तक चलने वाला है। इसी के तहत रीवा में जल संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए 30 से अधिक नए तालाब बनाए जाएंगे।

जल संरक्षण को ध्यान में रखते हुए मनरेगा के तहत निर्माणाधीन 1000 संरचनाओं को जल्द पूरा किया जाएगा, ताकि बरसात के मौसम में जल का संरक्षण किया जा सके। पानी जीवन का आधार है। पानी का विवेकपूर्वक उपयोग और वर्षा जल का संरक्षण समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। इस अभियान में स्वयंसेवी संस्थाओं और सामाजिक संगठनों को भी सहभागी बनाने की जरूरत है। इसके साथ ही इसे जन-जन का अभियान बनाए जाने की जरूरत है।

अभियान जलसंकट को हल करने में मददगार
सीएम मोहन यादव का कहना है कि यह अभियान प्रदेश के जलसंकट को हल करने में मददगार साबित होगा। यह सुनिश्चित करेगा कि हमारे जल स्रोत आने वाली पीढ़ियों के लिए संरक्षित रहें। जल गंगा संवर्धन अभियान" को लेकर प्रदेश में उत्साह और जोश की लहर है, और यह अभियान जल संकट को दूर करने में एक निर्णायक कदम साबित होगा।

Related Topics

Latest News