Rewa News : जमीन विवाद में दो महिलाओं को जिंदा दफन करने की कोशिश में कांग्रेस का प्रदर्शन, पुलिस ने वाटर कैनन से खदेड़कर आंसू गैस भी छोड़ी

 
czvcv

रीवा में जमीन विवाद में दो महिलाओं को जिंदा दफन करने की कोशिश के मामले में कांग्रेस ने प्रदर्शन किया है। कलेक्ट्रेट घेरने जा रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोक लिया और उन्हें खदेड़ने के लिए उन पर वाटर कैनन का इस्तेमाल किया। आंसू गैस भी छोड़ी। इसके बाद भी कांग्रेसियों के नहीं मानने पर हल्का बल प्रयोग भी किया गया।

बता दें कि मुरम कांड के विरोध में कांग्रेस रीवा कलेक्ट्रेट का घेराव करने निकली थे, लेकिन कलेक्ट्रेट पहुंचने के पहले ही उन्हें रोक दिया गया। इसके बाद कांग्रेस ने हनुमान चौराहे पर नारेबाजी कर दी और मुख्यमंत्री मोहन यादव का पुतला फूंका। हालांकि, पुलिस ने जलते हुए पुतले पर पानी डालकर उसे बुझाने की भी कोशिश की।

VIDEO में देखिए कांग्रेस का आंदोलन

रीवा में कांग्रेसियों को रोकने के लिए आंसू गैस छोड़ी गई।

रीवा में कांग्रेसियों को रोकने के लिए आंसू गैस छोड़ी गई।

कांग्रेस कार्यकर्ता जब अंदर घुसने का प्रयास कर रहे थे तो पुलिस ने उन्हें रोक दिया।

कांग्रेस कार्यकर्ता जब अंदर घुसने का प्रयास कर रहे थे तो पुलिस ने उन्हें रोक दिया।

कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारी बड़ी संख्या में प्रदर्शन में शामिल हुए।

कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारी बड़ी संख्या में प्रदर्शन में शामिल हुए।

कांग्रेसियों को रोकने के लिए वाटर कैनन के साथ आंसू गैस भी छोड़ी गई।

कांग्रेसियों को रोकने के लिए वाटर कैनन के साथ आंसू गैस भी छोड़ी गई।

कांग्रेस ने मुख्यमंत्री का पुतला जलाया, जिससे पुलिस ने बुझाने का प्रयास किया।

कांग्रेस ने मुख्यमंत्री का पुतला जलाया, जिससे पुलिस ने बुझाने का प्रयास किया।

गुना में प्राइवेट स्कूल में एबीवीपी कार्यकर्ताओं का हंगामा, पुलिस से धक्का-मुक्की और नारेबाजी

गुना में प्राइवेट स्कूल में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने सोमवार सुबह हंगामा कर दिया। स्कूल में एक हफ्ते पहले कथित तौर पर एक छात्र को श्लोक पढ़ने से रोका गया था। इसके खिलाफ सुबह करीब 10:30 बजे ABVP कार्यकर्ता स्कूल गेट के ऊपर से कूदकर अंदर घुस गए। पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो धक्का-मुक्की हुई। कार्यकर्ता स्कूल के अंदर रिसेप्शन के सामने बैठकर नारेबाजी कर रहे हैं। उनका कहना है कि जिस टीचर ने छात्र को श्लोक पढ़ने से रोका, उस पर कार्रवाई की जानी चाहिए। वर्ना 48 घंटे में स्कूल को बंद करा देंगे।

Related Topics

Latest News