Rewa News : गुढ़ गैंगरेप के विरोध में दीपावली के दिन धरने पर बैठे जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता, 3 नवंबर को रीवा बंद का आयोजन

 
ghgh

रीवा के गुढ़ में हुए गैंगरेप के विरोध में दीपावली के दिन जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता धरने पर बैठे हैं। जिलाध्यक्ष राजेंद्र शर्मा के मुताबिक गैंगरेप और महिलाओं के साथ लगातार हो रहे अत्याचार और खुलेआम बिक रहे मेडिकल ड्रग्स के विरोध में रीवा में कांग्रेस पार्टी का विरोध जारी रहने वाला है।

ghgh

बताया गया कि पुलिस प्रशासन और भाजपा सरकार की कार्यप्रणाली के विरोध में 3 नवंबर को रीवा बंद का आयोजन किया गया है। जहां से सरकार को महिला सुरक्षा का संदेश दिया जाएगा। महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष कविता पांडेय ने बताया कि कांग्रेस पार्टी ने पहले ही ऐलान कर दिया था कि हम इस साल दीपावली नहीं मनाने वाले हैं। जिस तरह से बेटी के साथ दरिंदो ने रेप की वारदात को अंजाम दिया उससे रीवा जिला शर्मसार है।

कानून व्यवस्था का डर अब अपराधियों में बिल्कुल भी नहीं बचा है। रीवा आज नशे का हब बनता चला जा रहा है। युवा पीढ़ी बुरी तरह से नशे की चपेट में है। लेकिन पुलिस प्रशासन और सरकार अपनी मस्ती में मस्त हैं। हो सकता है कि उन्हें ये सब दिखाई ना दे रहा हो लेकिन कांग्रेस पार्टी पीड़ित परिवार और महिलाओं के साथ कदम से कदम मिलाकर खड़ी है। इस तरह की घटनाओं पर हम चुप नहीं रहने वाले। हमारा विरोध प्रदर्शन जारी रहने वाला है।

Related Topics

Latest News