Rewa News : शहर के मुख्य चौराहे पर संचालित हो रही अवैध पार्किंग, लंबे समय से चल रहा गौरखधंधा, जिम्मेदार बेखबर

 
fdhgh

वाहन चालकों से वसूल रहे राशि, नगर निगम रिकॉर्ड में यहां नहीं कोई पार्किंग

ऋतुराज द्विवेदी,रीवा। अभी तक तो शासकीय भूमि पर कब्जा, फुटपाथ पर अतिक्रमण, अवैध निर्माण जैसे ही मामले संज्ञान में आते रहे हैं, लेकिन शहर में अब खुलेआम अवैध पार्किंग स्थल भी संचालित होने लगे हैं। जिसका उदाहरण शहर के व्यस्ततम प्रकाश चौराहा के समीप देखा जा सकता है। प्रकाश चौराहा पर बेखौफ अवैध पार्किंग स्थल का संचालन किया जाकर यहां पर चालकों द्वारा खड़े किए जाने वाले वाहनों का मनमाना शुल्क भी वसूला जा रहा है। आसपास के रहवासियों ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि यह अवैध पार्किंग आज से नहीं लंबे समय से संचालित किया जा रहा है। जिसकी पूछपरख करने वाला आज तक कोई भी जिम्मेदार यहां दिखाई नहीं दिया।

लंबे समय से चल रहा गौरखधंधा
शहर का अतिव्यवस्ततम प्रकाश चौराहा,इस मार्ग पर सुबह से रात तक आवागमन बहाल रहता है। नगर निगम कार्यालय भी इसी मार्ग पर स्थित है, जिसके अधिकारी, कर्मचारियों का भी प्रकाश चौराहा से आना-जाना होता है, लेकिन चौराहे पर संचालित की जा रही अवैध पार्किंग पर आज तक किसी जिम्मेदार की नजर नहीं पड़ना निगम की घोर लापरवाही दर्शा रही है।

आसपास के लोगों की मानें तो यहां पर पार्किंग का गौरखधंधा लंबे समय से संचालित हो रहा है। जिसका वाहन चालकों से मनमाना शुल्क भी वसूल कर आर्थिक लाभ कमाया जा रहा है। जबकि पार्किंग स्थल का संचालन करने वालों के पास किसी प्रकार की अनुमति नहीं है, न ही निगम कार्यालय के यहां पार्किंग स्थल का रजिस्ट्रेशन है।

प्रकाश चौराहे में कोई पार्किंग नहीं। प्रकाश चौराहे में नगर निगम कार्यालय के रिकॉर्ड में कोई पार्किंग स्थल नहीं है। इनलीगल तरीके से पार्किंग का संचालन किया जा रहा है।
एमएस सिद्धिकी, उपायुक्त नगर निगम

Related Topics

Latest News