Rewa News : डेढ़ साल से चोरी कर रही थी मेड, रोज 500 और 1000 चुराती, एक जोड़ी सोने के झुमके व मंगलसूत्र बनवाया

 
dvfdf

रीवा के बिछिया में एक बुजुर्ग दंपती की शिकायत पर पुलिस ने चोरी करने वाली मेड को गिरफ्तार किया है। उसके पास से चोरी किए गए रुपयों से बनवाए सोने के जेवर बरामद किए गए है। मेड को सोमवार को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है। दंपती ने 6 फरवरी को अपनी मेड पर आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई थी। पुलिस ने उसे जिसे सोमवार शाम गिरफ्तार कर लिया। पूरी घटना का CCTV फुटेज मंगलवार को सामने आया है।

sdgg

सीसीटीवी फुटेज से हुआ खुलासा
बिछिया थाना क्षेत्र में चौरसिया नर्सिंग होम के पास रहने वाली रिटायर्ड प्रोफेसर आशा त्रिपाठी ने 6 फरवरी को थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उसने बताया था कि उसके घर से लगातार चोरी हो रही है। उन्होंने अपने घर में काम करने वाली महिला पर शक जाहिर किया था। इसके बाद पुलिस ने घर के सीसीटीवी फुटेज चेक किए, साथ ही आरोपी महिला संगीता यादव को गिरफ्तार कर पूछताछ की तो उसने चोरी करना स्वीकार करते हुए पूरा सच बता दिया।

एक साल से कर रही चोरी
पुलिस के मुताबिक, मेड करीब एक साल से फरियादी के घर में काम कर रही थी। इस दौरान अब तक वो कई बार में थोड़ा-थोड़ा करके डेढ़ लाख से अधिक की चोरी कर चुकी है। सोने के जेवर की कीमत एक लाख 30 हजार के आसपास है। मेड के दो बच्चे हैं, उसने पिछले 6 महीने में 3 बार में करीब 10 हजार रुपए बच्चों की स्कूल फीस जमा की थी।

बिछिया TI मनीषा उपाध्याय ने बताया
महिला घर से 500 और 1000 रुपए की चोरी करती थी, जिससे मालिक का पता न चल सके। यह चोरी वह करीब डेढ़ साल से कर रही थी। चोरी के पैसे से उसने बच्चों के स्कूल की फीस घर खर्च और एक जोड़ी सोने के झुमके व एक मंगलसूत्र बनवाया है। सोने के जेवर बरामद कर आरोपी महिला को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

Related Topics

Latest News