Rewa News : नगर निगम का कर्मचारी निकला खुटेही गोलीकांड का मुख्य अभियुक्त

 
HJHJ

जानकारी लगते ही नगर निगम में मचा हड़कंप, तलाशे जा रहे हैं नियुक्ति संबंधित दस्तावेज

ऋतुराज द्विवेदी,रीवा। पुलिस ने खुटेही में हुई फायरिंग की घटना के जिस आरोपी को बाल अपचारी बता डाला। वो कई वर्षों से नगर निगम का कर्मचारी है। मामले का खुलासा हुआ तो सब हैरान रह गए। बता दें कि विश्वविद्यालय थाना अंतर्गत खुटेही में गुरुवार रात हुई फायरिंग के मामले का खुलासा पुलिस ने रविवार शाम किया था। पूरे मामले में पुलिस ने तीन आरोपी बनाए थे। आरोपियों में सकीना बेगम, रेहान खान समेत एक अन्य आरोपी को बाल अपचारी बताया गया था। लेकिन सोमवार दोपहर जानकारी निकलकर सामने आई कि पुलिस ने जिसे बाल अपचारी घोषित किया है। दरअसल वो नगर निगम में काम करने वाला शासकीय कर्मचारी है। जो कई वर्षों से बतौर सफाई कर्मचारी अपनी सेवा दे रहा है।

sdgg

गुरुवार रात दुकान से घर जा रहे केके कार बाजार के संचालक कादिर हुसैन पर हत्या की साजिश के तहत फायरिंग हुई थी। इस मामले में पुलिस ने प्रेस वार्ता कर समीर नाहर नाम के आरोपी को बाल अपचारी घोषित कर दिया। जबकि नगर निगम के रिकॉर्ड के मुताबिक बीते तीन बर्षों से वह नगर निगम में बतौर कर्मचारी अपनी सेवा दे रहा है। नगर निगम का कहना है कि काम करने वाले सफाई कर्मचारी की उम्र हमेशा से 18 वर्ष से ऊपर ही रही है। जो अब 21 वर्ष तक कर दी गई है। जिसके बाद पूरे मामले ने तूल पकड़ लिया। सवाल खड़े होने लगे कि आखिरकार जो कर्मचारी इतने वर्षों से अपनी सेवा नगर निगम में दे रहा है। पुलिस ने उसे बाल अपचारी कैसे और किस आधार पर बता दिया।

ghgh

पूरे मामले में एसपी विवेक सिंह ने स्पष्टीकरण दिया है। एसपी विवेक सिंह के मुताबिक थाने में आरोपी ने अपनी 10वीं कक्षा की मार्कशीट दी थी। जिसमें उसकी जन्म तारीख 2007 लिखी हुई है। जिस आधार पर पुलिस ने उसे बाल अपचारी माना। मार्कशीट और दस्तावेज जाली भी हो सकते हैं। जिसकी जांच की जाएगी। अगर उसने कोई गलत जानकारी दी है और गुमराह किया है। तो उस पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Related Topics

Latest News