Rewa News : नव विवाहिता महिला ने फांसी के फंदे से लटक कर की आत्महत्या, परिजनों ने ससुराल वालों को बताया मौत का जिम्मेदार
Dec 7, 2024, 13:21 IST
रीवा में एक नव विवाहिता महिला ने फांसी के फंदे से लटक कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। पुलिस को उसके कमरे से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें मौत का जिम्मेदार ससुराल वालों को बताया गया है। पुलिस के मुताबिक, सुसाइड नोट को जब्त कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। शुक्रवार शाम आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया।
बताया गया कि पूजा मिश्रा की शादी रजनीश मिश्रा के साथ 4 साल पहले हुई थी। सुसाइड लेटर लिखने के बाद महिला ने आत्मघाती कदम उठाया। सूचना तत्काल पुलिस को दी गई थी। एसपी विवेक सिंह ने बताया कि महिला के सुसाइड नोट में ससुराल वालों पर आरोप लगाए हैं। इस आधार पर रजनीश मिश्रा, गीता मिश्रा, ललई मिश्रा और सावित्री मिश्रा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।