Rewa collector Pratibha Pal के कारण इन मामलों में रीवा को मिला प्रथम स्थान, फटाफट क्लिक करके पढ़िए यह बड़ी खबर

 
image

REWA NEWS : मध्यप्रदेश में रीवा जिला अविवादित नामांतरण के निराकरण में प्रथम आया है। यहां 17156 प्रकरणों में 12281 का निराकरण कर दिया गया है। बता दें कि मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान के दौरान सीमांकन, अविवादित नामांतरण और अविवादित बंटवारा निराकरण के लिए विशेष अभियान चलाया गया था। संख्या की दृष्टि से रीवा प्रदेश का सर्वाधिक निराकरण वाला जिला बन गया है।

ALSO READ : REWA कलेक्टर प्रतिभा पाल का कमाल : जिले को अविवादित नामांतरण प्रकरणों के निराकरण में प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल

कलेक्टर प्रतिभा पाल ( collector pratibha paal) ने बताया कि रीवा जिले में मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान (mukhmantri janseva abhiyaan) के दौरान 10 मई से 31 मई की अवधि में अविवादित नामांतरण के 4 हजार 811 प्रकरण दर्ज किए गए। इनमें पूर्व के प्रकरणों को शामिल करके 17156 प्रकरणों का दायरा किया गया। जनसेवा अभियान में सभी तहसीलों में कार्यवाही करके तहसीलदारों ने अविवादित नामांतरण के 8691 प्रकरण निराकृत किए।

ALSO READ : REWA जेल के कैदियों ने कर डाला ऐसा कमाल की जानकर होश उड़ जायेंगे आपके होश....

जिले में मई माह में अविवादित नामांतरण के कुल 12281 प्रकरणों में आदेश पारित किए गए। सर्वाधिक 3731 प्रकरण हुजूर तहसील में निराकृत किए गए हैं। कलेक्टर ने सभी पारित आदेशों को आरसीएमएस पोर्टल में अपलोड कराने और खसरे एवं नक्शे में दर्ज कराने के निर्देश दिए।

Related Topics

Latest News