Rewa News : रिटायर्ड शिक्षक की पत्नी बाथरूम में फांसी पर झूली : पढ़िए पूरी खबर

 
fdgg

रीवा। 65 साल की वृद्धा ने फांसी लगाकर जान दे दी। चोरहटा थाना क्षेत्र के दुआरी में रहने वाले रिटायर्ड शिक्षक उमाशंकर मिश्रा की पत्नी अलखनंदा ने आत्महत्या के लिए बाथरूम को चुना। रविवार की सुबह बाथरूम के अंदर फांसी के फंदे पर शव झूलते देख पुलिस को जानकारी दी गई। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर शव का पोस्टमार्टम कराया। परिजन की मानें तो वृद्धा अलखनंदा मिश्रा बीती रात हमेशा की तरह अपने कमरे में सो रही थी।

रात के तकरीबन 1 बजे सभी अपने कमरे में जाकर सो गए। सुबह देखा कि घर के आंगन में बने बाथरूम में अलकनंदा का शव फांसी के फंदे में लटक रहा है। बताया जा रहा है कि मृतिका काफी समय से अस्वस्थ चल रही थी। इस बात को लेकर घर में कुछ वाद-विवाद भी करती थी। इसी बात को लेकर बीती रात घर वालों से बहस होने के बाद मृतिका नाराज थी। मृतका ने हाथ में सुसाइड नोट भी लिया है, लेकिन वह स्पष्ट नहीं हो रहा।

Related Topics

Latest News