Rewa News : करहिया मंडी में खाद की कालाबाजारी करने के लगे गंभीर आरोप, अव्यवस्था के चलते खाद वितरण की व्यवस्था पूरी तरह से चरमराई : प्रशासन की अनदेखी

 
ewrtrt

रीवा में खाद पाने के लिए किसान परेशान हैं। शुक्रवार को करहिया मंडी में बनाए गए खाद काउंटर में हजारों किसानों की लाइन नजर आई। यहां अव्यवस्था के चलते खाद वितरण की व्यवस्था पूरी तरह से चरमराई रही। सुबह 4 बजे से ही किसान खाद पाने के लिए जद्दोजहद करते नजर आए। उधर प्रशासन व्यवस्था सुधारने की बात कह रहा है।

fgy

खाद पाने के लिए लाइन में लगे लोगों ने आरोप लगाया है कि उन्हें प्रशासन की अनदेखी की वजह से मशक्कत का सामना करना पड़ रहा है। कुछ लोगों ने कहा कि वे दो-दो दिन से परेशान हैं। लेकिन समय पर खाद नहीं मिल पा रही है। कुछ महिलाएं तो बच्चों के साथ भी खाद पाने के लिए लाइन में खड़ी नजर आईं। वहीं कुछ लोगों ने खाद की कालाबाजारी करने के गंभीर आरोप भी लगाए।

भूखे-प्यासे खाद के लिए लाइन में लगे रहे
भलुहा गांव से आए रामनरेश कुशवाहा और हीरामणि तिवारी ने बताया कि हम सुबह 5 बजे से यहां पर खाद पाने के लिए आए हैं। दिन भर से भूखे-प्यासे खाद के लिए लाइन में लगे हैं। लगता है आज फिर खाद नहीं मिल पाएगी।

रहट गांव से आए एक अन्य किसान अभय कुमार पांडेय ने कहा हम लाइन में लगे-लगे मर रहे हैं। लेकिन हमारी कोई सुनने वाला नहीं है। आज जिले में किसान की स्थिति देखना हो तो यहां इस मंडी में चले आइए। आराम से किसान भाइयों की दुर्दशा देखने को मिल जाएगी।

दो और काउंटर बनाए गए
इस पर नायब तहसीलदार मनगवां महिमा पाठक ने बताया कि सुबह 8 बजे से लोगों की भीड़ लगी हुई है। दोपहर तक 2 काउंटर चल रहे थे। लेकिन लोग बड़ी तादाद में पहुंच गए हैं। इसलिए दो काउंटर और बनाए गए हैं।

Related Topics

Latest News