Rewa News : अजगरहा बाईपास में क्षत विक्षत शव मिलने से मचा हड़कंप

 
FHH

सड़क दुर्घटना या हत्या मामले की तहकीकात में जुटी पुलिस

रीवा। विश्वविद्यालय थाना अंतर्गत अजगरहा बाईपास में स्थित ग्राम मनकहरी में उसे समय हड़कंप की स्थिति निर्मित हो गई जब ग्रामीणों ने मुख्य मार्ग पर एक युवक का शव क्षत विक्षत अवस्था में पड़ा देखा। इसकी जानकारी ग्रामीणों द्वारा ही विश्वविद्यालय पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा मृतक के शव को सड़क से समेट कर पोस्टमॉर्टम के लिए संजय गांधी अस्पताल भिजवाया गया।

इसके उपरांत मृतक की शिनाख्त के प्रयास शुरू किए गए। कुछ घंटे के प्रयास बाद मृतक की शिनाख्त अमरपाटन थाना क्षेत्र के ग्राम लालपुर निवासी बस चालक अन्नू पटेल के रूप में हुई। इसके परिजनों को घटना से अवगत कराया ग। मृतक के परिजनों द्वारा हत्या की आशंका जताई जा रही है।

हालांकि पुलिस का कहना यह है कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है इसके बाद ही इस बात का खुलासा हो पाएगा कि मृतक सड़क दुर्घटना का शिकार हुआ या किसी ने उसे मारपीट कर बेहोशी की हालत में मुख्य मार्ग पर फेंक दिया। जिसके बाद उसके शरीर के ऊपर से कई भारी वाहन गुजरकर निकाल गए जिसकी वजह से उसका शव क्षत विक्षत हो गया।

Related Topics

Latest News