Rewa News : शहर में दिनदहाड़े गोली चलाने वाले दो आरोपी हुए गिरफ्तार, एक सप्ताह से चल रहे थे फरार

 
vhfgh

युवक युवती के ऊपर किया था फायर

रीवा में दिन-दहाड़े फायरिंग करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक पुलिस पेट्रोल पंप से कुछ ही दूरी पर बदमाशों ने चिरहुला मंदिर से वापस लौट रहे युवक-युवती पर सरेराह फायरिंग कर दी थी। जिससे इलाके में दहशत का माहौल बन गया था। पुलिस ने शुक्रवार रात आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

जानकारी के मुताबिक रीवा में बदमाशों ने युवक-युवती को निशाना बनाते हुए तीन गोलियां चलाईं थी। गोली युवक के कंधे और युवती की कलाई को छू कर निकली थी। सीएसपी शिवाली चतुर्वेदी ने बताया कि 1 अक्टूबर को आरोपियों ने युवक की हत्या करने के इरादे से गोली चलाई गई थी।

भाई की हत्या का बदला लेने किया हमला

शहर का हजारी चौक निवासी गोपाल गुप्ता अपनी दोस्त के साथ दोपहर 1 बजे चिरहुला मंदिर दर्शन के लिए गया था। दोपहर 2 बजे दोनों बाइक से वापस लौट रहे थे, तभी हमला हुआ। रैकी के बाद फायरिंग की गई थी। दोनों आरोपी नाबालिग हैं,जिनके कब्जे से पिस्टल और बका बरामद किया गया है। आरोपियों ने अपनी भाई की हत्या का बदला लेने के उद्देश्य से हमला किया था।

Related Topics

Latest News