Rewa News : दो दिन पहले ससुराल से मायके आई महिला ने जवा-सीतलहा पुल से लगाई छलांग, जांच में जुटी पुलिस
Oct 7, 2024, 10:55 IST

जिले के जवा में रविवार की शाम एक महिला ने जवा-सीतलहा पुल से टमस नदी में छलांग लगा दी। ग्रामीणों के मुताबिक राहगीरों ने महिला को नदी में कूदते हुए देखा। उसे बचाने के लिए एक युवक ने भी नदी में छलांग लगाकर महिला को बचाने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हो सका। घटना की सूचना मिलने पर जवा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के मुताबिक महिला रंजना मांझी पति अर्जुन मांझी उम्र 23 वर्ष ग्राम पंचायत सितलहा की रहने वाली थी। जो ससुराल से दो दिन पहले मायके आई थी।
महिला की तीन साल पहले शादी हुई थी। पिता रामजीत के मुताबिक महिला को उसका पति घर ले जाने आया था। लेकिन पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर कहा-सुनी हो गई। जहां महिला का पति उसे साथ लिए बिना ही वापस लौट गया। उधर महिला टमस नदी में जाकर कूद गई। हालांकि सुसाइड की असल वजह अब तक सामने नहीं आई है।