Rewa News : अज्ञात सरहंगो ने MPEB के कर्मचारियों को लाठी-डंडे से जमकर पीटा, मामला दर्ज

 
bggfgh

रीवा में शनिवार देर रात कुछ बदमाशों ने MPEB के कर्मचारियों को जमकर पीटा। मामले की शिकायत लेकर बिजली कंपनी के अधिकारी-कर्मचारी थाने और एसपी कार्यालय पहुंचे। जिले में लगातार आपराधिक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। जिले में बढ़ रहे क्राइम के ग्राफ को देखते हुए बीते दिन डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल ने पुलिस अधिकारियों की क्लास लगाई थी।

कलेक्ट्रेट में आयोजित बैठक में उन्होनें नशे और अपराध पर लगाम लगाने के सख्त निर्देश दिए थे। जानकारी के मुताबिक सिटी कोतवाली थाना अंतर्गत रानी तालाब के पास विद्युत सुधार करने गए एमपीईबी के कर्मचारी मनभरण कुशवाहा, कृष्ण केशव वर्मा और रामजी दाहिया पर अज्ञात सरहंगो ने हमला कर उनके साथ जमकर मारपीट की।

पीड़ित मनभरण कुशवाहा ने बताया की वे 15 जून की रात स्थानीय लोगों की सूचना पर करीब डेढ़ बजे विद्युत सुधार करने पहुंचें थे। जहां कुछ युवक विद्युत लाइन बंद होने को लेकर विवाद करने लगें। जिसका विरोध करने पर उन्होंने मारपीट शुरू कर दी।

इस दौरान आरोपियों ने लाठी-डंडे से हमला कर दिया। बचाव करने के दौरान डंडा हाथ में लगा और हाथ फैक्चर हो गया। घायल कर्मचारियों ने वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दी। जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। घायलों ने पूरे मामले में रविवार को थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है।

Related Topics

Latest News