Rewa News : चाकघाट में ही थम गए हजारों गाड़ियों के पहिए, श्रद्धालुओं ने लगाए अवैध वसूली के आरोप

 
cddgvfg

12 फरवरी को माघ पूर्णिमा के मौके पर प्रयागराज महाकुंभ में स्नान के लिए देशभर से भीड़ उमड़ रही है। प्रयागराज शहर में आने के सातों रास्तों पर जाम के हालात हैं। रीवा में उत्तर प्रदेश बॉर्डर से सटे मनगवां-गंगेव रोड पर पिछले 48 घंटे से जाम लगा है। चाकघाट पर सोहागी पहाड़ी से पहले करीब 5 किलोमीटर तक 3000 से ज्यादा गाड़ियां फंसी हैं।

उधर, महाकुंभ से लौट रहे श्रद्धालुओं से नगर निगम एरिया में एंट्री के नाम पर अवैध वसूली की जानकारी भी सामने आई है। एक श्रद्धालु ने इसका वीडियो अधिकारियों को सौंपा है।

एडिशनल एसपी विवेक लाल ने बताया कि प्रयागराज में श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ रही है। उन्हें बीच-बीच में पॉइंट बनाकर होल्ड करना जरूरी हो गया है ताकि लोग बारी-बारी से आगे बढ़ सकें। जल्द ही ट्रैफिक क्लियर करा लिया जाएगा।

वहीं, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अधिकारियों को श्रद्धालुओं के लिए सुविधाएं जुटाने के निर्देश दिए हैं।

देखिए, जाम की तीन तस्वीरें...

रीवा के चाकघाट इलाके में 3000 से ज्यादा गाड़ियां फंसी हैं।

रीवा के चाकघाट इलाके में 3000 से ज्यादा गाड़ियां फंसी हैं।

प्रयागराज जा रहे श्रद्धालुओं की गाड़ियों को एक-एक कर छोड़ा जा रहा है।

प्रयागराज जा रहे श्रद्धालुओं की गाड़ियों को एक-एक कर छोड़ा जा रहा है।

जाम में कार, जीप के साथ बस और ट्रक भी हैं।

जाम में कार, जीप के साथ बस और ट्रक भी हैं।

सीएम ने की श्रद्धालुओं से अपील मुख्यमंत्री मोहन यादव ने X पर लोगों से प्रशासन का सहयोग करने की अपील की है। उन्होंने लिखा- प्रयागराज महाकुंभ 2025 में सम्मिलित होने जा रहे श्रद्धालुओं का चाक घाट से लेकर जबलपुर-कटनी-सिवनी जिले तक यातायात अवरुद्ध हो गया है। वाहनों में ज्यादातर बुजुर्ग, महिलाएं और बच्चे शामिल हैं। अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से निर्देशित किया है कि इनके लिए बुनियादी सुविधाओं जैसे भोजन, पानी, ठहरने की समुचित व्यवस्था, शौचालय का इंतजाम किया जाए।

सीएम ने श्रद्धालुओं से कहा- आप भी सुगम आवागमन व्यवस्था बनाने में प्रशासन को सहयोग दें।

सीएम डॉ. मोहन यादव ने सोशल मीडिया 'X' पर यह अपील की।

सीएम डॉ. मोहन यादव ने सोशल मीडिया 'X' पर यह अपील की।

एंट्री के नाम पर अवैध वसूली कर रहे युवक रीवा में कुंभयात्रियों के लिए रायपुर कर्चुलियान, चाकघाट और गंगेव में 3 रेस्ट पॉइंट बनाए गए हैं। इन तीनों पॉइंट समेत झिरिया टोल प्लाजा, जोगनिहाई टोल प्लाजा, मनगवां, सोहागी पहाड़ी और सिरमौर रोड पर जाम के हालात हैं।

महाकुंभ से लौट रहे श्रद्धालु लक्ष्मण कुशवाहा ने बताया- एक युवक ने नगर निगम एरिया में एंट्री के नाम पर 100 रुपए वसूले लेकिन कोई रसीद नहीं दी। उसने धमकी दी कि अगर यहां पैसे नहीं देंगे तो शहर में आगे उसके साथी रोककर पैसे ले लेंगे।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ये लोग शहर के रतहरा, चोरहटा और चिरहुला क्षेत्रों में अवैध वसूली कर रहे हैं। मामले की जानकारी संभागीय कमिश्नर बीएस जामोद को दी तो उन्होंने कहा- ऐसी शिकायतों का निराकरण किया जा रहा है। फिलहाल प्राथमिकता श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर है लेकिन इस मामले में कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

लक्ष्मण कुशवाहा ने नगर निगम एरिया में एंट्री के नाम पर 100 रुपए वसूलने की शिकायत की।

लक्ष्मण कुशवाहा ने नगर निगम एरिया में एंट्री के नाम पर 100 रुपए वसूलने की शिकायत की।

मैहर में देर रात हालात सामान्य हो पाए प्रयागराज में ओवर क्राउड की वजह से मैहर जिले में लगा जाम रविवार देर रात 12 बजे के बाद सामान्य होता नजर आया। झुकेही, खेरवासानी टोल (अमदरा), अमरपाटन और बेला में रोके गए वाहनों को रुक-रुक कर छोड़ा गया।

मैहर एसडीएम विकास सिंह ने बताया- खेरवासानी टोल प्लाजा और अमरपाटन के पास 10-10 मिनट के लिए वाहनों को रोककर जाने दिया जा रहा है। फिलहाल जाम जैसी स्थिति नहीं है।

जबलपुर-कटनी हाइवे पर जाम से राहत कटनी के स्लीमनाबाद में धनगवां के पास कुंभयात्रियों के लिए चेकपोस्ट बनाया गया है। यहां प्रयागराज जा रहे वाहनों को व्यवस्थित तरीके से डायवर्ट किया जा रहा है। गाड़ियों को एक-एक करके आगे बढ़ने की अनुमति दी जा रही है। फिलहाल, ट्रैफिक सुचारू बना हुआ है।

Related Topics

Latest News