REWA : महापौर एवं अध्यक्ष के बीच नूरा कुश्ती का दौर जारी

 
  VNVN

नगर निगम इन दोनों बना अखाड़ा, समर्थकों को द्वारा एक दूसरे पर लगाए जा रहे गंभीर आरोप

ऋतुराज द्विवेदी,रीवा। लगभग 1 वर्ष पहले जब प्रदेश में नगरी निकाय के चुनाव हुए रीवा से कांग्रेस ने अपने तेज तर्रार युवा नेता अजय मिश्रा बाबा को अपना प्रत्याशी बनाया वहीं भाजपा ने प्रमोद व्यास को अपना प्रत्याशी बनाया। उक्त चुनाव में भाजपा प्रत्याशी अपने अति आत्मविश्वास की वजह से चुनाव हारे। वही अजय मिश्रा बाबा अपने जुझारू पान के कारण चुनाव जीते, यह सब जानते हैं। जिसके उपरांत भाजपा ने जोड़ तोड़ कर अपना अध्यक्ष वार्ड क्रमांक 24 से पार्षद वेंकटेश पांडे को चुना। जिसके बाद दोनों कभी दो अच्छे मित्र रहे, किंतु वैचारिक भिन्नता के कारण मतभेद सामने आए।

इसके बावजूद भी खुद महापौर ने कई सार्वजनिक मंचों में वेंकटेश पांडे को अपना भाई बताया। किंतु विधानसभा चुनाव के बाद से जो राजनीतिक स्थितियां बदली बदली और प्रदेश में भाजपा ने प्रचंड बहुमत से सरकार बनाई और रीवा विधायक राजेंद्र शुक्ला को उप मुख्यमंत्री बनाया गया।

उसके बाद रीवा नगर निगम राजनीतिक अखाड़ा बन गया और वहां पर अजय मिश्रा बाबा एवं अध्यक्ष के बीच नूरा कुश्ती का दौर अनवरत जारी है। समय-समय पर दोनों के समर्थक एक दूसरे के ऊपर गंभीर और राजनीतिक आरोप प्रत्यारोप का दौर जारी है। शहर की जनता को नूरा कुश्ती का नफा होगा यह नुकसान यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा।

Related Topics

Latest News