REWA : पद्मधर कालोनी में पकड़या एक करोड़ का आनलाइन IPL सट्टा : नगद इतने रुपये देख पुलिस रह गई भौंचक्का

 
FGFG

REWA NEWS : शहर के एक घर में ऑनलाइन सट्टे का कारोबार चल रहा था। गुरुवार को पुलिस ने दबिश दी तो पैसा देख पुलिस भी हैरान रह गई।  रीवा पुलिस ने बड़ी कार्यवाही करते हुए 1 करोड़ 29 लाख रुपए जब्त किए हैं। साथ ही एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया है। आरोपी IPL में करोड़ों का सट्टा खिलाता था। जिसे पुलिस ने मुखबिर की सूचना के बाद गिरफ्तार कर लिया। इन दिनों इंडियन प्रीमियम लीग के क्रिकेट मैच चल रहे हैं। जिसमें करोड़ों का सट्टा लगाया जा रहा है।

CCB

रीवा में लंबे समय से लुक- छिपकर IPL में सट्टा का खेल होता रहा। लेकिन पुलिस आरोपी के ठिकाने तक नहीं पहुंच पाई। एक दिन पहले पुलिस को IPL सट्टे की जानकारी मुखबिर से हुई। तो पुलिस कप्तान के निर्देश पर टीम बना कर शहर के कई ठिकानों पर एक साथ दबिश दी गई।

आखिर में सिविल लाइन थाना अंतर्गत पद्मधर कालोनी के एक मकान में दबिश दी गई। आरोपी छम्मन सिंधी के पास से 1 करोड़ 29 लाख रुपए के साथ ऑनलाइन सट्टा खिलाने के अन्य सामान भी जब्त किए गए हैं। पुलिस पकड़े गए आरोपी से लगातार पूछताछ कर रही है। ऐसा माना जा रहा है की पूछताछ में एक बड़े गिरोह का खुलासा हो सकता है। जो युवाओं को सट्टे के दल-दल में फंसाता है। इस पूरी कार्रवाई को लेकर मिली जानकारी के मुताबिक बीती रात्रि एक युवक ने सिविल लाइन थाने में आकर शिकायत दर्ज कराई थी कि उसके साथ बड़ी लूट की वारदात हुई है इसके बाद पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह के निर्देश पर सीएसपी नवीन तिवारी ने पीडि़त युवक से पूछताछ की तो पता चला कि वह रुपए आईपीएल ऑनलाइन सट्टे में हार गया है और यह रुपए छमन सिंधी द्वारा लगवाए गए थे.

Related Topics

Latest News