REWA : सुविधाएं उपलब्ध कराने में फेल हो रहा लोग लोक सेवा केन्द्र, लोग लगा रहे चक्कर : ठप हुई व्यस्थाएं

 
fgcfgfg
लोक सेवा केन्द्रों के अच्छे दिन लद गए हैं। अब एक दिन में लोगों को सेवाएं नहीं मिलती। यह हालात शहरी क्षेत्र के हैं, जहां की अव्यवस्था लोगों पर भारी भड़ रही है। कई दिनों तक लोगों को लोकसेवा केन्द्र के चक्कर लगाने पड़ते हैं।

रीवा। ज्ञात हो कि मप्र शासन ने लोगों को शासकीय कार्यालयों के चक्कर लगाने से बचाने के लिए लोक सेवा केन्द्र की शुरुआत की। इस केन्द्र को शासन से मिलने वाले दस्तावेजों को उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी दी गई। जिन दस्तावेजों के लिए लोगों को कार्यालय के चक्कर लगाने पड़ते थे। रिश्वत देनी पड़ती थी। उन दस्तावेजों को लोकसेवा केन्द्रों से आसानी से उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई। कई दस्तावेजों को एक ही दिन में उपलब्ध कराने की समय सीमा तक निर्धारित कर दी गई। इसके बाद भी लोकसेवा केन्द्र यह सुविधाएं उपलब्ध कराने में फेल हो रहे हैं।

शहरी लोकसेवा केन्द्र की हालत ही खराब है। यहां अब एक दिन वाली सेवाएं एक दिन में नहीं मिल रही है। लोगों को कई दिनों तक चक्कर लगाना पड़ रहा है। अव्यवस्थाएं हावी हो गई हैं। पैसे खर्च करने के बाद भी लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोकसेवा केन्द्रों की अव्यवस्थाओं की तरफ अधिकारी भी ध्यान नहीं दे रहे हैं। शहरी लोक सेवा केन्द्र ठीक कलेक्ट्रेट के सामने हैं। फिर भी इस केन्द्र की खामियों की तरफ किसी का ध्यान नहीं जाता।

यह सारी सेवाएं एक दिन में मिलने का है आदेश
लोकसेवा केन्द्र से कई सेवाओं को एक ही दिन में उपलब्ध कराने के निर्देश हैं। इसमें आय प्रमाण पत्र, मूल निवास प्रमाण पत्र, खसरा, नक्शा,  खतौनी, जाति प्रमाण पत्र, जन्म प्रमाण पत्र, मृत्यु प्रमाण पत्र, फौती नामांतरण, किश्तबंदी और सीमांकन जैसे दस्तावेज शामिल हैं। इसके अलावा भी कई सेवाएं ऐसी हैं जिन्हें एक ही दिन में लोकसेवा केन्द्रों से उपलब्ध कराए जाने के नियम हैं

Related Topics

Latest News