रीवा में कानून को चुनौती: स्कूटी सवार दो लड़कियां गिरफ्तार, घेराव करने पर हिंदूवादी कार्यकर्ता का फोड़ा सिर, साक्ष्य मिटाने के लिए नहर में फेंका संदिग्ध मांस

 
cvb

ऋतुराज द्विवेदी, रीवा/भोपाल। मध्य प्रदेश के रीवा जिले से कानून-व्यवस्था और सामाजिक सौहार्द को बिगाड़ने वाली एक बेहद गंभीर और सनसनीखेज वारदात सामने आई है। समान थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले एक गांव में स्कूटी पर संदिग्ध मांस लेकर जा रही दो सगी बहनों को ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए रंगे हाथों दबोच लिया। पकड़े जाने के डर से बौखलाई युवतियों ने न सिर्फ साक्ष्य मिटाने की कोशिश की, बल्कि खुद को बचाने के लिए पीछा कर रहे ग्रामीणों पर जानलेवा पथराव भी कर दिया। इस हिंसक झड़प में एक स्थानीय युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची समान थाना पुलिस ने दोनों महिला आरोपियों को हिरासत में ले लिया है और मामले की सघन तफ्तीश शुरू कर दी है।

पुलिस ने मुस्कान और रुबिया खान को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने मुस्कान और रुबिया खान को गिरफ्तार कर लिया है।

मुस्कान और रुबिया ने मांस से भरा थैला नहर में फेंक दिया था।

मुस्कान और रुबिया ने मांस से भरा थैला नहर में फेंक दिया था।

पुलिस ने मांस का सैंपल जांच के लिए लैब भेजा है।

पुलिस ने मांस का सैंपल जांच के लिए लैब भेजा है।

समान के लोही गांव में हाई-वोल्टेज ड्रामा: ग्रामीणों को कई दिनों से था गहरा संदेह
यह पूरा घटनाक्रम समान थाना क्षेत्र के लोही गांव का बताया जा रहा है। स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, पिछले कुछ समय से गांव और आसपास के इलाकों में संदिग्ध गतिविधियों की सुगबुगाहट थी। ग्रामीणों को स्कूटी सवार दो युवतियों की आवाजाही पर लंबे समय से गो-मांस की तस्करी का गहरा अंदेसा था।

रविवार के दिन जब ये दोनों युवतियां एक बार फिर अपनी स्कूटी से गांव की सीमा में दाखिल हुईं, तो कुछ सजग ग्रामीणों ने उन्हें रुकने का इशारा किया। खुद को घिरता देख युवतियों ने गाड़ी रोकने के बजाय उसकी रफ्तार बढ़ा दी और भागने के इरादे से स्कूटी को लोही नहर की ओर मोड़कर तेजी से दौड़ाना शुरू कर दिया।

भागने की कोशिश में फिसली स्कूटी: सबूत मिटाने के लिए नहर में फेंका संदिग्ध बैग
युवतियों को इस तरह भागते देख ग्रामीणों का शक यकीन में बदल गया और उन्होंने फौरन मोटरसाइकिल से उनका पीछा करना शुरू किया। हड़बड़ाहट और तेज रफ्तार के कारण कुछ ही दूरी पर जाकर युवतियों की स्कूटी अनियंत्रित होकर सड़क पर फिसल गई और दोनों नीचे गिर पड़ीं।

पथराव में घायल युवक की अस्पताल में मरहम-पट्‌टी की गई।

पथराव में घायल युवक की अस्पताल में मरहम-पट्‌टी की गई।

ग्रामीणों को अपने बिल्कुल नजदीक आता देख और कानून के शिकंजे में फंसने के खौफ से दोनों बहनों ने तुरंत अपनी स्कूटी पर रखा भारी बैग उठाया और उसे पास ही बह रही लोही नहर के गहरे पानी में फेंक दिया। उनका मकसद साफ था कि मौके पर कोई भी पुख्ता सबूत या संदिग्ध मांस न मिले जिससे वे बच सकें।

बचाव में अंधाधुंध पथराव: हिंदूवादी कार्यकर्ता का फूटा सिर, अस्पताल में भर्ती
सबूत मिटाने के बाद भी जब ग्रामीणों ने उन्हें घेरे रखा, तो दोनों युवतियों ने आक्रामक रुख अपना लिया। उन्होंने सड़क किनारे पड़े नुकीले पत्थरों को उठाकर ग्रामीणों पर ताबड़तोड़ फेंकना शुरू कर दिया। इस अचानक हुए पथराव के कारण मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

इसी दौरान एक बड़ा पत्थर वहां मौजूद हिंदूवादी संगठन के सक्रिय कार्यकर्ता किसान आनंद सिंह बघेल के सिर पर जाकर लगा। पत्थर लगते ही आनंद सिंह लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़े। घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश और बढ़ गया, लेकिन उन्होंने धैर्य रखते हुए घायल युवक को तुरंत नजदीकी अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने उनके सिर पर टांके लगाकर मरहम-पट्टी की।

समान थाना पुलिस की मुस्तैदी: गिरफ्तार कर आरोपियों से पूछताछ जारी, लैब भेजी रिपोर्ट
पथराव और भारी हंगामे के बीच ग्रामीणों ने सूझबूझ का परिचय देते हुए दोनों आरोपी युवतियों को चारों तरफ से घेर लिया और तत्काल समान थाना पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी मनीषा उपाध्याय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचीं और दोनों युवतियों को अपनी कस्टडी में ले लिया। गिरफ्तार की गई युवतियों की पहचान मुस्कान खान (23 वर्ष) और उसकी बहन रुबिया खान (20 वर्ष) के रूप में हुई है, जो मूल रूप से गोविंदगढ़ थाना क्षेत्र के अमिरती गांव की निवासी हैं।

पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों और ग्रामीणों की मदद से नहर के पानी में फेंके गए उस बैग को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकलवा लिया है। बैग के भीतर भारी मात्रा में संदिग्ध मांस बरामद हुआ है। थाना प्रभारी मनीषा उपाध्याय ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला बेहद गंभीर है। पुलिस ने बरामद मांस को सील कर उसका सैंपल वैज्ञानिक परीक्षण के लिए तुरंत फॉरेंसिक लैब भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि लैब की आधिकारिक रिपोर्ट आते ही आरोपियों के खिलाफ पशु क्रूरता निवारण अधिनियम और गोवंश वध प्रतिषेध अधिनियम की सख्त धाराओं के तहत आगे की विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। फिलहाल दोनों से अज्ञात मददगारों और सिंडिकेट को लेकर पूछताछ की जा रही है।

Related Topics

Latest News