REWA : शहर के नेहरू नगर में पुलिस ने दी दबिश, देह व्यापार के आरोप में 4 महिलाओं को लिया हिरासत में, पूछताछ जारी

 
bfnb

ऋतुराज द्विवेदी,रीवा। महानगरों की तर्ज में जिस तरह रीवा का विकास हो रहा है उसे तरह महानगरों की बुराइयां भी धीरे-धीरे कर रीवा शहर में पैर पसार रहीं हैं। शहर के  पाश कालोनियों एवं मुख्य बाजार में ब्यूटी पार्लर एवं स्पा सेंटर की आड़ में दे व्यापार फल फूल रहा है। जहां पर धड़ल्ले से घंटों के हिसाब से युवतियां एवं महिलाएं 24 घंटे उपलब्ध रहती हैं। सूत्रों की माने तो देह व्यापार में लंबे समय से जुटे शातिर लोगों द्वारा दूसरे प्रदेशों से लड़कियों को नौकरी का लालच देकर बुलाया जाता है और यहां देह व्यापार जैसे गलीज धंधे में धकेल दिया जाता है। वहीं कुछ युवतियां अपनी मर्जी से इस धंधे में उतर आती हैं।

जिन मोहल्ले और कालोनियों में देह व्यापार संचालित होता है वहां पर रहने वाले आसपास के लोगों को जल्दी ही गोरख धंधे का भान हो जाता है। कई बार मोहल्ले वासियों द्वारा इस तरह की अनैतिक गतिविधियों की जानकारी संबंधित थाने में भी दी जाती है किंतु जानबूझकर पुलिसकर्मी इस अनैतिक धंधे में जुड़े लोगों के खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं करती। सूत्रों का कहना है कि इस धंधे में शामिल शातिर लोगों द्वारा थाने की पुलिस को भी मैनेज कर लिया जाता है इसलिए इन लोगों के खिलाफ कार्यवाही नहीं हो पाती।

बीती शाम को लगभग 6 बजे नगर पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में पुलिस दल नेहरू नगर स्थित एक आवास पर देह व्यापार संचालित होने की जानकारी मिलने पर दबिश दी गई जहां से दो महिलाओं एवं दो युवतियों को हिरासत में ले लिया गया। हालांकि उसे जगह से कोई भी पुरुष या युवक नहीं मिला। पुलिस द्वारा चारों महिलाओं को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पूछताछ के बाद ही यह सच सामने आएगा कि वाकई चारों महिलाएं देह व्यापार में लिप्त थी कि नहीं, उसी के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी। बहरहाल इस मामले में सूत्रों की माने तो वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर नगर पुलिस अधीक्षक द्वारा यह कार्रवाई की गई है।

Related Topics

Latest News