REWA : चुनाव के पहले थाना प्रभारियों का हूआ फेरबदल, पुराने निरीक्षकों को भेजा गया पुलिस लाइन, नए निरीक्षकों को मिली थाने की कमान

ऋतुराज द्विवेदी,रीवा। रीवा पुलिस कप्तान विवेक सिंह ने विधानसभा चुनाव 2023 के हिसाब से निरीक्षकों की जमावट कर दी है। यहां 28 अगस्त की शाम एक माह से पुलिस लाइन में तैनात एक दर्जन से ज्यादा इंस्पेक्टरों को थानों की जिम्मेदारी सौंपी है। जारी आदेश में 16 निरीक्षक और दो उपनिरीक्षकों को नवीन थानों में पदस्थापना दी गई है।
नए आदेश के बाद निरीक्षक सहदेव राम साहू को सिटी कोतवाली, निरीक्षक संतोष कुमार पंद्रे को सिविल लाइन और निरीक्षक विजय सिंह बघेल को विश्वविद्यालय थाने का प्रभारी बनाया है। वहीं देहात के थाने में तैनात सब इंस्पेक्टरों से बागडोर छीनकर निरीक्षकों को दी है। जिससे आगामी विधानसभा चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न कराया जा सके।
एक साथ 18 थानों में प्रभारी बदले गए
पुराने लंबे समय से जमें थाना प्रभारियों को किनारे कर दिया गया है। अब भी उप निरीक्षक कई थानों की कमान सम्हाल रहे थे। अब उनके ऊपर निरीक्षकों को पदस्थ कर दिया गया है।
- सिविल लाइन थाना में पदस्थ रहे थाना प्रभारी हितेन्द्र नाथ शर्मा को गोलीकांड के बाद पुलिस लाइन भेज दिया गया है।
- पुलिस लाइन की कमान अब संतोष कुमार पन्द्र सम्हालेंगे।
- सिटी कोतवाली थाना की जिम्मेदारी निरीक्षक सहदेव राम साहू को सौंपी गई है।
- विवि थाना में निरीक्षक विजय सिंह बघेल को पदस्थ किया गया है।
- रायपुर कर्चुलियान थाना का प्रभारी निरीक्षक रूपलाल उईके को बनाया गया है।
- गुढ़ में निरीक्षक विकास कपीस, गोविंदगढ़ थाना प्रभारी निरीक्षक प्रकाश चन्द्र पटेल।
- सेमरिया थाना प्रभारी की जिम्मेदाराी निरीक्षक निशा मिश्रा को सौंपी गई है।
- बैकुंठपुर की जिम्मेदारी श्रृंगेश सिंह राजपूत को दी गई है।
- मनगवां में अनूप कुमार उईके को पदस्थ किया गया है।
- गढ़ की जिम्मेदारी निरीक्षक जानकी प्रसाद को और जवा की कमान अजय खोब्रागडे को दी गई है।
- चाकघाट थाना प्रभारी के रूप में निरीक्षक ऊषा सिंह सोमवंशी को दी गई है।
- महिला थाना प्रभारी की जिम्मेदारी निरीक्षक भूमेश्वरी चौहाान
- प्रभारी यातायात के रूप में निरीक्षक हरिशंकर तिवाारी दी गई है।
- अजाक प्रभारी के रूप में निरीक्षक लोकमन अहिरवार को सौंपी गई है।
- डभौरा थाना प्रभारी की जिम्मेदारी उपनिरीक्षक महेन्द्र सिंह को दी गई है। इनका स्थानांतरण पनवार से किया गया है।
- पनवार में थाना चोरहटा में पदस्थ उपनिरीक्षक आरएस बागरी को पदस्थ किया गया है।
- थाना सिटी कोतवाली में पदस्थ उपनिरीक्षक सौरभ सोनी को तत्काल प्रभाव से अग्रिम आदेश पर्यंत थाना सिरमौर में पदस्थ किया है।