REWA : पुलिस का ऑपरेशन क्‍लीन अभियान; 43 स्थाई व 111 गिरफ्तारी वारंट तामील, 200 से अधिक गुंडा व बदमाशों को समझाइश

 
fbfvb

REWA NEWS : रीवा जिले में 16 जुलाई को शहर से देहात तक पुलिस ने ऑपरेशन क्‍लीन अभियान चलाया है। यहां एएसपी अनिल सोनकर और एएसपी मऊगंज विवेक कुमार लाल के नेतृत्व में 30 थानों के प्रभारी वारंट तामीली कराने अलग-अलग टीम बनाकर रवाना हुए। शाम तक पुलिस ने 43 स्थाई वारंट और 111 गिरफ्तारी वारंटी कुल 154 वारंट तामील कराए। वहीं 200 से अधिक गुंडा को समझाइश दी गई है।

एसपी विवेक सिंह ने बताया कि बीते कई माह से रविवार को सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक ऑपरेशन क्‍लीन अभियान चलता है। इस दिन लंबे समय से फरार स्थायी एवं गिरफ्तारी वारंटियों को गिरफ्तार कर जिला न्यायालय में पेश किया गया है। वारंट अभियान की निगरानी सिरमौर, मनगवां, मऊगंज, त्योंथर, डभौरा अनुभाग के SDOP सहित डीएसपी हेडक्वार्टर और सीएसपी द्वारा की जाती है।

अपराधियों को समय पर धर पकड़ करने थाना प्रभारियों को पहले से टास्क रहता है। जल्द कार्रवाई पूर्ण कराने सभी थानों को अतिरिक्त पुलिस वाहन उपलब्ध होते है। जिससे शाम तक 154 आरोपियों तक पुलिस पहुंची है। वहीं कई लोगों को थाने में लाकर परेड कराई जाती है। गिरफ्तार आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जाता है। जिससे समाज में भय का वातावरण न बन पाए।

Related Topics

Latest News