रीवा कांड: बंद कमरे में युवती संग 'रंगीन' हुए नेताजी, इंस्टाग्राम पर युवती ने खोला अश्लीलता का राज, मऊगंज से भोपाल तक हड़कंप

 
fgfg

ऋतुराज द्विवेदी,रीवा/भोपाल। रीवा जिले में पिछले कुछ घंटों से दो बेहद आपत्तिजनक वीडियो तेजी से प्रसारित हो रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि वीडियो में दिख रहे व्यक्ति पूर्व जनपद उपाध्यक्ष विनोद मिश्रा हैं। वीडियो में वह एक कम उम्र की युवती के साथ बेहद आपत्तिजनक स्थिति में नजर आ रहे हैं। यह घटनाक्रम रीवा के ही किसी स्थान का बताया जा रहा है। Rewa News Media ने जब इस संदर्भ में विनोद मिश्रा का पक्ष जानने का प्रयास किया, तो उनका मोबाइल बंद पाया गया।

इंस्टाग्राम पोस्ट से गहराया हनी ट्रैप का शक 
इस पूरे मामले में मोड़ तब आया जब वीडियो में दिख रही युवती की इंस्टाग्राम आईडी से कुछ स्क्रीनशॉट साझा किए गए। युवती ने इन विवादित दृश्यों के साथ फनी बैकग्राउंड म्यूजिक लगाकर इन्हें पोस्ट किया था। युवती के सोशल मीडिया अकाउंट पर मौजूद अन्य वीडियो ब्लॉग (Vlog) फॉर्मेट में हैं, जिससे स्थानीय लोग इसे एक सोची-समझी साजिश या हनी ट्रैप का हिस्सा मान रहे हैं। युवती की उम्र नेता के मुकाबले काफी कम है, जो मामले को और गंभीर बना रहा है।

दो वीडियो सामने आए हैं, जो बेहद अश्लील हैं।

दो वीडियो सामने आए हैं, जो बेहद अश्लील हैं।

नेता के मुकाबले युवती की उम्र काफी कम लग रही है।

नेता के मुकाबले युवती की उम्र काफी कम लग रही है।

Rewa News Media से बोले विधायक प्रदीप पटेल: "विनोद मिश्रा कांग्रेसी हैं" 
वीडियो वायरल होने के बाद जब आरोपों के घेरे में मऊगंज विधायक प्रदीप पटेल आए, तो उन्होंने स्पष्टीकरण देते हुए कहा कि विनोद मिश्रा का भाजपा से कोई लेना-देना नहीं है।

विधायक प्रदीप पटेल के मुख्य बिंदु:
विनोद मिश्रा मूलतः कांग्रेस पृष्ठभूमि के हैं और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्रीनिवास तिवारी के परिवार के करीबी रहे हैं।

जमीन विवाद के एक पुराने मामले में विनोद मिश्रा के पास स्टे था, इसलिए जनप्रतिनिधि होने के नाते मैंने केवल कानूनी दस्तावेजों के आधार पर उनका सहयोग किया था।
विनोद मिश्रा ने कभी भाजपा की सदस्यता नहीं ली है। यह पूरा मामला किसी गहरी साजिश या षड्यंत्र का हिस्सा लगता है, जिसकी उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए।

वीडियो में दिख रही युवती ने ये स्क्रीनशॉट अपने सोशल मीडिया अकाउंट से पोस्ट किया है। इसके बाद हनी ट्रैप की आशंका जताई गई।

वीडियो में दिख रही युवती ने ये स्क्रीनशॉट अपने सोशल मीडिया अकाउंट से पोस्ट किया है। इसके बाद हनी ट्रैप की आशंका जताई गई।

कांग्रेस का पलटवार: "ये बीजेपी का असली चेहरा" 
दूसरी तरफ, कांग्रेस इस मुद्दे पर आक्रामक है। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता विनोद शर्मा ने दावा किया कि संबंधित नेता भाजपा विधायक प्रदीप पटेल का बेहद करीबी है। उन्होंने तीखा प्रहार करते हुए कहा कि, "धर्म की आड़ में राजनीति करने वाले इन नेताओं ने आसाराम जैसे लोगों को भी पीछे छोड़ दिया है। यह भाजपा का असली चाल-चरित्र है, जो महिला सशक्तिकरण के नाम पर कालनेमि बनकर घूम रहे हैं।"

पुलिस और प्रशासन की चुप्पी 
इतने बड़े विवाद के बावजूद अभी तक पुलिस या जिला प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। चूंकि मामला हाई-प्रोफाइल राजनीति और अश्लीलता से जुड़ा है, इसलिए पुलिस फूंक-फूंक कर कदम रख रही है। अब प्रशासनिक जांच और साइबर सेल की रिपोर्ट के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि यह वीडियो कब का है और इसके पीछे किसका हाथ है।

Related Topics

Latest News