REWA : होटल एवं रेस्टोरेंट के आड़ में फल-फूल रहा देह व्यापार का धंधा,शहर के कई सफेद पोश लोग हैं शामिल

 
HGHG

रीवा (ब्यूरो), ऋतुराज द्विवेदी। जिले में लगातार कई वर्षों से जिस्‍म फरोशी का धंधा तेजी से फैल रहा है। पुलिस ने मंगलवार की शाम को फूडीज कैफे रेस्टोरेंट पर कई लड़के और एक लड़की को पकड़ा है। शहर के कई जगहों पर यह घिनौना कार्य बदस्तूर जारी है। जिले में पुलिस प्रशासन के नाक के नीचे देह व्यापार का कारोबार इन दिनों चरमसीमा पर है। जिले में ऐसा कोई भी विकासखंड नहीं है, जहां यह व्यापार न पनप रहा हो। मंगलवार रात पुलिस ने मुख्य बाजार में शिल्पी प्लाजा के सामने संचालित रेस्टोरेंट में दबिश दी। इसी रेस्टोरेंट की केबिन में कुछ दिनों पहले आरोपी ने नाबालिग के साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया था।

cvv

दबिश के दौरान प्राइवेट रूम से युवक-युवती भी आपत्तिजनक हालत में मिले। फुडीज रेस्टोरेंट उपभोक्ता कॉम्प्लेक्स की दूसरी मंजिल पर संचालित किया जा रहा था जहाँ कई प्रेमी जोड़ों को पकड़ने में पुलिस ने सफलता हासिल की। एएसपी विवेक लाल ने बताया कि गिरफ्तार किए गए लोगों से पूछताछ की जा रही है। होटल संचालक पर नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी। मामले में रेस्टोरेंट के संचालक, मैनेजर सहित एक कर्मचारी को गिरफ्तार किया गया है।

जिले में चल रहा देह व्यापार का धंधा
रीवा शहर के कई ऐसे इलाके हैं जहां आज भी जिस्मफरोशी और रेस्टोरेंट के अंदर जिस्मफरोशी का धंधा खुलेआम संचालित किया जाता है। आपको बता दें कि यह धंधे आज नहीं बल्कि कई वर्षों से संचालित हो रहे हैं। सूत्र बताते हैं, कि इस गांव में यह धंधा आज का नहीं कई वर्षो से है। वर्तमान में 24 घंटे पुलिसिया कार्रवाई की परवाह न करते हुए पैसे कमाने का नाजायज तरीका अब यहां जायज बन चुका है।

यहां मिलती है प्रेमी जोड़ों को वक्त बिताने के लिए जगह

बता दें कि शहर के अंदर संचालित रेस्टोरेंट जैसे ब्लू मून, शुभकामना रेस्टोरेंट, विन्ध्या गेस्ट हाउस, फूडीज रेस्टोरेंट,अग्रवाल नर्सिंग होम के सामने स्थित प्लैटिनम स्पा, जान टावर के सामने स्थित अल्मोरा स्पा,बाणसागर के पीछे मस्जिद के पास सहित कई ऐसे अन्य स्पा सेंटर और रेस्टोरेंट संचालित होते हैं जहां इस तरह के कृत्य किए जाते हैं।

वही नेहरू नगर और बजरंग नगर के अंदर संचालित जहां पूर्व में कार्रवाई हो चुकी है। जैसे कई अन्य जगह हैं। युवा यहां आकर चंद रुपयों में अपनी इच्छाओं की पूर्ति करते हैं। पुलिस भी देह व्यापार करने वालों को पकड़ने के लिए नियम कानून का दायरा बताकर अपने आप को संतुष्ट कर रही है। सूत्रों के अनुसार बोदा बाग़,बजरंग नगर और बाणसागर कॉलोनी के पीछे मस्जिद के पास में देह व्यापार के लिए युवतियां सहज दाम पर उपलब्ध हो जाती है। शराब के शौकिन रखने वाली युवकों को मदिरा आसानी से उपलब्ध करा दी जाती है।

बाहर से आती है लड़कियां
शहर में बाहर से लड़कियां भी लाई जाती है। शहर के बीचों बीच बाजार में भी इस धंधें की जड़े इतनी मजबूत हो गई है कि यहां न केवल नाबालिक लड़कियों से कुकृत्य कराया जाता है, बल्कि इसी बस्ती के अलग-अलग परिवारों में कड़ी प्रतिस्पर्धा है। शबाब और शराब की सुविधा के लिए मशहूर यह बस्ती मनचले युवकों के लिए अय्यासी का स्वर्ग बन गया है। रीवा में भी अलग-अलग शहरों से लड़की बुलाई जाती है। जिसके माध्यम से दलालों का जेब गर्म रहता है। शाम होते ही यहां पर जमघट लग जाती है, नशे में धुुत लोग अपने हवस पूर्ति की तलाश में निकल पड़ते हैं।

Related Topics

Latest News