REWA : जिला अधिवक्ता संघ चुनाव में राजेंद्र पांडे का जलवा बरकरार

 
fsdgg

 निकटतम प्रतिबंध को 239 वोटो से दी शिकस्त

ऋतुराज द्विवेदी,रीवा। जिला अधिवक्ता संघ हेतु 1 तारीख को हुए मतदान के बाद 2 तारीख को सुबह लगभग 11 बजे मतों की गिनती का काम शुरू हुआ। अध्यक्ष पद हेतु राजेंद्र पांडे लगातार छठवीं बार विजय घोषित हुए। मतदान शुरू होते ही उन्होंने बढ़त बनाई वह अंत तक कायम रही। देर रात जब मतगणना पूरी हुई तो उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी अशोक कुमार शुक्ला को 239 मतों से मात दी।

इसी तरह उपाध्यक्ष पद हेतु तरुणेन्द्र सिंह ने 479 मत पाकर अपने निकटतम प्रतिद्वंदी कमलेश्वर तिवारी को 63 मतों से हराया।

वही सचिव पद के लिए देवी शंकर ओझा ने 509 मत पाकर अपने निकटतम प्रतिद्वंदी रघुवंश सिंह को 174 मतों से मात दी।

सह सचिव पद हेतु संजीव पांडे 535 मत पाकर अपने निकटतम प्रतिद्वंदी अनिल तिवारी को 175 मतों से हराया।

कोषाध्यक्ष पद हेतु इस बार फिर दिनेश सेन का जलवा बरकरार रहा उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को 41 मतों से हराया।

ग्रंथपाल पद हेतु राममणि मिश्रा एक बार फिर विजय रहें  उन्होंने अपने निकटतम प्रतिबंध को 10 मतों से हराया।

Related Topics

Latest News