REWA : महाराष्ट्र से लौटे वेटर के साथ डकैती का मामला, चार बदमाशों ने मिलकर मोबाइल,पर्स,बैग लूटा : आरोपी गिरफ्तार

 
IMAGE

रीवा जिले के लौर थाना अंतर्गत महाराष्ट्र से लौटे वेटर के साथ डकैती का मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक युवक बस अड्डे से पैदल घर जा रहा था। इसी बीच रात में दो बाइकों से चार बदमाश आए। जिन्होंने रुपयों की डिमांड की। पीड़ित ने विरोध किया तो आम के बगीचे में ले गए। वहां बारी-बारी से मारपीट किए। इसके बाद बैग छुड़ा लिए। बैग में युवक का मोबाइल और पर्स रखा था।

जिसमे 4200 रुपए कैश रखे थे। पीड़ित ने शोर मचाया। तब सभी बदमाश अपनी-अपनी बाइक में सवार होकर भाग गए। मारपीट में बाएं हाथ और दोनों पैरों में युवक के चोट आई है। पास के लल्ला सिंह व उनकी पत्नी ने घटना देख आरोपियों के नाम बताए। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। जानकारी के बाद पहुंची पुलिस ने आईसीसी की धारा 395, 397 कायम कर विवेचना में लिया।

क्या है पूरा मामला
लौर थाना प्रभारी निरीक्षक केपी त्रिपाठी ने बताया कि 5 जून को फरियादी रिंकू अंसारी उर्फ तौहीद पुत्र अब्दुल 22 वर्ष निवासी सीतापुर का रहने वाला है। वह 4 जून को महाराष्ट्र से लौटकर गांव जा रहा था। रात 8 बजे डिघौल मोड़ के पास चार बदमाशों ने मिलकर डकैती कर दी। पीड़ित की शिकायत पर लौर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की। इसी बीच मुखबिर की मदद से संदेही दिखे है।

ये आरोपी गिरफ्तार
फरियादी के बयान उपरांत आरोपी कृष्ण कुमार उर्फ स्मगलर पुत्र रामसखा पटेल 24 वर्ष निवासी ढनगन को पकड़ा। इसके बाद निलेश सिंह उर्फ बाबू पुत्र मोतीलाल सिंह 24 वर्ष, अमन सिंह पुत्र बुद्धिमान सिंह 19 वर्ष और एक नाबालिग बच्चा तीनों निवासी तड़ौरा थाना लौर को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया है। बदमाशों के कब्जे से दो बाइक, मोबाइल और 600 रुपए नकदी बरामद की है।

Related Topics

Latest News