Rewa Sahil Murder Case : बाप-बेटे और मां-बहन सहित 10 लोगों ने दोस्त को मारी थी गोली, भाई ने खोला हत्या का राज

 
vnv

रीवा शहर के अमहिया में गोली मारकर दोस्त की हत्या करने वाले मुख्य आरोपी का घर बुल्डोजर से गिरा दिया गया है। पुलिस का कहना है कि 50 बाई 20 का हिस्सा अवैध था। ऐसे में नगर निगम द्वारा नोटिस दी गई थी। नोटिस का जवाब न देने पर शुक्रवार को पुलिस, राजस्व व नगर निगम के अफसर लाव लश्कर के साथ पहुंचे।

वहां दो जीसीबी की मदद से मुख्य गेट सहित 20 बाई 20 का छज्जा जमींदोज कर दिया है। राज्य शासन के निर्देश पर हुई एक्शन को लेकर रीवा के अपराधियों में हड़कंप मच गया है। विंध्य में सीधी पेशाब कांड के बाद रीवा के अहमिया गोलीकांड में जेसीबी से घर ढहाने की कार्रवाई दिनभर चर्चा का विषय बनी रही है।

हुजूर एसडीएम अनुराग तिवारी ने बताया कि हंशराज सिंह पुत्र मंगलेश्वर निवासी वार्ड क्रमांक 23 अमहिया का मकान नगर निगम क्षेत्र में आता है। उनके घर का कुछ हिस्सा अवैध है। ऐसे में नगर निगम द्वारा अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया है। ये पूरी अतिक्रमण के विरूद्ध कार्रवाई है। आगे भी हमारा अभियान जारी रहेगा।

FBB

                                                                                                                                               मुख्य आरोपी सुमित सिंह परिहार।

सीएसपी शिवाली चतुर्वेदी की मानें तो हंशराज सिंह के मकान को नगर निगम द्वारा अवैध बताया गया है। ऐसे में कुछ हिस्से को ढहा दिया गया है। सुरक्षा व्यवस्था के मददेनजर शहर के अमहिया थाने के अलावा, सिविल लाइन, समान, विश्वविद्यालय, सिटी कोतवाली, चोरहटा और बिछिया थाना प्रभारी दल बल के साथ मौजूद रहे है।

अब जानते है पूरा मामला
अमहिया थाना प्रभारी उपनिरीक्षक अरविंद सिंह राठौर का कहना है कि 17 जुलाई की रात करीब 11.13 बजे सुमित सिंह परिहार के कहने पर 10 दोस्त एकत्र हुए। इसके बाद कुछ साथी छल पूर्वक विशाल मिश्रा पुत्र उपेन्द्र मिश्रा 20 वर्ष निवासी अमिलिकी थाना गोविन्दगढ़ हाल बिछिया को बुलाए। झांसा देकर मृतक को सुमित सिंह परिहार के अमहिया स्थित आवास पर ले गए। वहां नास्ता आदि किए।

इसके बाद भरोसा जीत कर छत गए। पुरानी रंजिश को लेकर पहले मारपीट किए। फिर पेट में सटाकर गोली मार दी। पिस्टल की गोली धंसते ही युवक की हालत नाजुक हो गई। देखते ही देखते युवक ने दम तोड़ दिया। दावा है कि हत्या के बाद आरोपियों के करीबियों ने घर से खून को साफ किया। इसके बाद सीसीटीवी कैमरे तोड़ दिए। जिससे पुलिस आरोपियों को चिहिन्त न कर पाए।

भाई ने खोला हत्या का राज
मृतक के भाई सागर मिश्रा ने बताया कि पांच दिन पहले बाप-बेटे और मां-बहन सहित 10 लोगों ने दोस्त को गोली मारी थी। इसके बाद वारदात के बाद आधी रात कई घंटे तक घायल को इलाज कराने के लिए शातिर दोस्त एक हॉस्पिटल से दूसरे हॉस्पिटल का चक्कर लगाते रहे। जब कहीं उपचार नहीं मिला तो संजय गांधी अस्पताल में छोड़कर फरार हो गए थे। इसी बीच घायल की मौत हो गई थी।

हत्या के बाद परिजनों ने दिनभर अस्पताल के सामने बवाल मचाया। प्रदर्शन कारियों की मांग थी कि सभी के खिलाफ हत्या का प्रकरण दर्जकर तत्काल गिरफ्तारी की जाए। साथ ही मुख्य आरोपी का घर गिरे। अंतत: पुलिस ने हत्या का प्रकरण कायम कर क्रमश: आरोपियों को पकड़ रही है। तीन आरोपी 20 जुलाई को पकड़े जा चकुे है। वहीं 21 जुलाई को मुख्य आरोपी सुमित सिंह पुत्र हंशराज सिंह उर्फ मुन्नू के मकान को गिरा दिया गया है।

इनको पुलिस ने बनाया आरोपी
एफआईआर के मुताबिक मुख्य आरोपी सुमित सिंह परिहार है। वहीं पुलिस ने पिता हंशराज सिंह उर्फ मुन्नू, सुमित की मां, सुमित का भाई सचिन, सुमित की बहन, शरद मिश्रा, निखिल सिंह, सुमित का मामा संतोष सिंह गहरवार, प्रत्यक्ष सिंह बघेल, हर्षली को आरोपी बनाया गया है। इस मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार हो चुके है। सात को पकड़ा जा चुका है।

ये आरोपी गिरफ्तार
पुलिस का कहना है कि प्रत्यक्ष सिंह पुत्र विनय सिंह 20 वर्ष निवासी पीटीएस रोड श्रेया पेट्रोल पंप के बगल में व्यंकट बटालियन, शरद मिश्रा पुत्र अनिल मिश्रा 21 वर्ष निवासी अग्रवाल नर्सिग होम के पीछे गली नंबर 3 खुटेही थाना विश्वविद्यालय, निखिल सिंह पुत्र भूपेन्द्र सिंह 21 वर्ष निवासी बरेही थाना रामपुर कर्चुलियान हाल कोष्टा सहित एक अन्य अफराधी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया है।

Related Topics

Latest News