REWA : सेमरिया विधायक केपी त्रिपाठी ने किया 83 लाख के विकास कार्यों का भूमिपूजन,सीएम राइज स्कूल, सिविल अस्पताल के जल्द शुरू होंगे कार्य

 
cvcv

रीवा जिले के सेमरिया नगर परिषद के वार्ड क्रमांक 4, 5 और 7 में 83 लाख के विकास कार्यों का भूमिपूजन सेमरिया विधायक केपी त्रिपाठी ने किया है। विधायक ने कहा कि सीएम शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में आज विकसित प्रदेश के रूप में अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। जन जन की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए विकास पर्व के तहत लोकार्पण किया जा रहा है।

इसी कड़ी में शनिवार को 83 लाख रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण व भूमिपूजन किया गया। वहीं 19 लाख रुपए के टेंडर प्रक्रियाधीन हैं। गांवों को विकास की मुख्य धारा में जोड़ने के लिए सेमरिया विधानसभा क्षेत्र में 1500 करोड़ रुपए के विकास कार्य चल रहे हैं। जिससे सेमरिया का चहुंमुखी विकास हो रहा है।

45 करोड़ की लागत से बन रही सीएम राइज स्कूल
अकेले सेमरिया में 100 करोड़ रुपए की लागत से विकास कार्य कराए जा रहे हैं। जिसमे 45 करोड़ का सीएम राइज स्कूल, 20 करोड़ रुपए से सिविल अस्पताल, 22 करोड़ से नगर परिषद क्षेत्र की सड़क, 3.50 करोड़ रुपए से सेमरिया-सिगमा से हटहा पुल, छमुहा स्टेडियम, शंकर जी तालाब का सौंदर्यीकरण जैसे प्रमुख कार्य सम्मिलित हैं।

इन कार्यों का हुआ लोकार्पण
विकास पर्व के दौरान जिन कार्यों का लोकार्पण किया गया है। उनमे वार्ड क्रमांक 4 में 6.19 लाख में मुक्तिधाम के चबूतरे की मरम्मत एवं टीन शेड, वार्ड क्रमांक 5 में 5.26 लाख से राजेश बरेठा के घर से शिवनाथ के घर तक पीसीसी सड़क, 37.95 लाख रुपए में सड़क मजबूतीकरण के लिए पीसीसी एवं डामरीकरण का कार्य हो रहा है।

23.53 लाख रुपए में पीसीसी सड़क
इसी तरह वार्ड क्रमांक 7 में 23.53 लाख रुपए की लागत से शम्भू कुशवाहा के घर से अनिल विश्वकर्मा के घर तक पीसीसी सड़क निर्माण कार्य का भूमिपूजन और 9.27 लाख रुपए की लागत से राजेश बरेठा के घर से शिवनाथ प्रजापति के घर तक आरसीसी कवर्ड नाली निर्माण कार्य का लोकार्पण शामिल हैं।

ये जनप्रतिनिधि हुए शामिल
कार्यक्रम में नगर परिषद अध्यक्ष रानी विश्वकर्मा, भाजपा नेता जयराम अग्निहोत्री, दयानंद तिवारी, दामोदर पाठक, मंडल अध्यक्ष अरुणेंद्र तिवारी, नपं उपाध्यक्ष मुरलीधर शर्मा, सीएमओ सुषमा मिश्रा के साथ पार्षद संगीता मिश्रा, सावित्री प्रजापति, लल्लू आदिवासी, जगदीश कुशवाहा, राजेश बरेठा, छोटू पाण्डेय, बूथ अध्यक्ष विद्याभूषण सोनी, उपेंद्र गौतम आदि मौजूद रहे।

Related Topics

Latest News