REWA : पचपहरा तालाब में रोंगटे खड़े कर देने वाला हादसा; चार बच्चियों की तालाब में डूबने से मौत, मां-बाप सहित परिजनों का रो रोकर बुरा हाल

 
CBVCB

रीवा जिले के मऊगंज थाना अंतर्गत चार बच्चियों की तालाब में डूबने से मौत हो गई। पहली घटना पचपहरा गांव की है। जहां एक चचेरी सहित तीन बहनें तालाब में नहाते समय डूब गई। वहीं दूसरा हादसा बहेरा डावर गांव के सलैहवा नाला का है। वहां एक किशोरी नहाते समय नाले में बह गई। दोनों ही मामलों में पुलिस को सूचना दी गई।जानकारी के बाद थाने का पुलिस बल मौके पर पहुंचा है।

तब स्थानीय गोताखोरों की मदद से बच्चियों को तालाब से बाहर निकाला है। पंचनामा कार्रवाई के बाद लाश को पीएम के लिए मऊगंज सिविल अस्पताल में भेजा गया। पोस्ट मार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए है। मऊगंज क्षेत्र में चार बच्चियों की मौत से परिवार में मातम पसरा हुआ है। मां-बाप सहित परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। मृतकों के घर में चूल्हा तक नहीं जला है।

सलैहवा नाला ने ली काजल की जान
अंकित सोनी (IPS) एवं परवीक्षाधीन मऊगंज थाना प्रभारी ने बताया कि 12 अगस्त को सुबह 9 बजे काजल कोल पुत्री कमलेश कोल 12 वर्ष निवासी बहेरा डावर गांव के समीप से गुजरने वाले सलैहवा नाला में नहाने गई थी। नहाते समय अचानक गहराई में समा गई। आसपास के लोगों की नजर पड़ी तो बहने लगी। शोर सुन स्थानीय तैराक आए, बाहर लाए तो सांसे थम गई।

पचपहरा तालाब में रोंगटे खड़े कर देने वाला हादसा
IPS सोनी का कहना है कि शनिवार की सुबह साढे ग्यारह बजे पचपहरा तालाब में नहाने तीन बच्चियां गई। गहराई में जाने के कारण क्रमश: काजल साकेत पुत्री रामनिवास 9 वर्ष, साधना साकेत पुत्री रामनिवास 7 वर्ष और सोहानी साकेत पुत्री मनोज 8 वर्ष डूब गई। एक घर की तीन बच्चियां की मौत से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। लाश बरामद कर पीएम उपरांत अंतिम संस्कार के लिए सौंप दी है।

Related Topics

Latest News